" "

भ्रष्टाचार के खिलाफ भारत समर्थक

Showing posts with label अन्ना हजारे. Show all posts
Showing posts with label अन्ना हजारे. Show all posts

काले अंग्रेजों को सत्ता से करें बाहर: अन्ना हजारे


कैथल - अंग्रेज लुटेरे तो 150 साल तक लूटपाट करके चले गए और अब सत्ता जिन काले अंग्रेजों के हाथों में है वे उनसे कहीं ज्यादा लूट मचा रहे हैं। अब समय आ गया है कि घोटालों में संलिप्त केंद्र व राज्यों में भ्रष्ट सरकारों को उखाड़ फैंकें। यहां आयोजित जनसभा में सुप्रसिद्ध समाजसेवी अन्ना हजारे ने कहा कि जनतंत्र मोर्चा देशभर में नई जागृति पैदा कर रहा है और सो रहे लोगों को जगाने का काम कर रहा है।

अन्ना ने आरोप लगाया कि केंद्र के 2 मंत्रियों ने उनकी हत्या करवाने के लिए 30 लाख रुपए की सुपारी दी थी लेकिन सुपारी लेने वालों ने मेरी हत्या करने से मना कर दिया।

" "