इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने देश के प्रधानमंत्री राजा परवेज अशरफ को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने ये आदेश भ्रष्टाचार से जुड़े एक मामले की सुनवाई के दौरान दिया। सुप्रीम कोर्ट ने राजा अशरफ समेत कुल 16 लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। कोर्ट ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी पर रिपोर्ट पेश करने को कहा है। कोर्ट ने रेंटल पावर में भ्रष्टाचार के आरोप में पाक पीएम की गिरफ्तारी का आदेश दिया है। कोर्ट ने ये भी कहा है कि अगर इनमें से कोई भी देश से बाहर फरार होने में कामयाब रहता है तो उसके लिए एनएबी चेयरमैन को जिम्मेदार माना जाएगा। इसे कोर्ट की अवमानना करार दिया जाएगा। इस आदेश के साथ ही पाकिस्तान एक बार फिर राजनीतिक अस्थिरता के दौर में जाता दिख रहा है। लंबे समय बाद ये पहली सरकार थी जिसने चार साल से ज्यादा का कार्यकाल पूरा कर लिया था। पाकिस्तान में इसी साल चुनाव भी होने थे। लेकिन इससे पहले पाक पीएम की गिरफ्तारी के आदेश ने राजनीतिक माहौल गर्मा दिया है।
इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने गिलानी को कहा था, गेट आउट
जून 2012 में पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय ने प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी को न्यायालय की अवमानना के मामले में दोषी करार देते हुए अयोग्य घोषित कर दिया था। न्यायालय ने कहा था कि गिलानी 26 अप्रैल 2012 से ही अयोग्य हैं। न्यायालय ने राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी से कहा था कि वे देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त करें। न्यायालय ने राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी से कहा है कि वे संवैधानिक जिम्मेदारी भी संभालें। गिलानी के बाद जरदारी की सत्तारूढ़ पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने राजा अशरफ को नया प्रधानमंत्री बनाया था।
 |
Flag Meeting
|
सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल केटी परनाईक ने मंगलवार को मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान हमेशा खंडन करता रहता है, वह हमेशा चीजें गढ़ता है।
उनका कहना है कि फ्लैग मीटिंग के बाद भी पाकिस्तान अड़ियल और हठी रुख अपनाए है। हमने पाकिस्तान को बताया कि हम संघर्षविराम का सम्मान करेंगे लेकिन यदि उकसाया गया तो जवाब भी देंगे।
परनाईक ने कहा कि फ्लैग मीटिंग के बाद भी सोमवार को पाकिस्तान की ओर से तीन बार संघर्ष विराम का उल्लंघन हुआ।
उन्होंने छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे। भारतीय सेना हड़बड़ी और क्रोध में आकर प्रतिक्रिया नहीं देती। परनाईक का कहना है कि भारतीय सेना के पास एक योजना है और हम उसके मुताबिक काम करते हैं।
पाकिस्तानी सेना ने सोमवार को फ्लैग मीटिंग के दौरान भारतीय सेना के उन आरोपों को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया है कि पाकिस्तानी सेना जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर लगातार संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन कर रही है।
डान न्यूज के मुताबिक पाकिस्तानी और भारतीय कमांडरों के बीच नियंत्रण रेखा पर हुई फ्लैग मीटिंग के दौरान पाकिस्तान ने भारत से कहा कि वह कश्मीर के सम्बंध में दोनों देशों के बीच हुए संघर्ष विराम समझौते से वचनबद्ध है। पुंछ सेक्टर में पाकिस्तानी सेना के बिग्रेडियर ने भी बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में पाकिस्तानी कमांडरों ने भारतीय कमांडरों द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज कर दिया।
भारतीय कमांडरों ने पाकिस्तानी कमांडरों पर सीमा पार से गोलीबारी करने का आरोप लगाया। पाकिस्तानी सेना ने हालांकि नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम उल्लंघन का भारतीय सेना पर आरोप लगाया। पाकिस्तानी सेना ने यह भी मांग की कि भारत को संघर्ष विराम उल्लंघनों का पालन करना चाहिए।