" "

भ्रष्टाचार के खिलाफ भारत समर्थक

Showing posts with label DERC. Show all posts
Showing posts with label DERC. Show all posts

DERC का आदेश सार्वजनिक करेंगे केजरीवाल


नई दिल्ली । सामाजिक कार्यकर्ता से राजनेता बने अरविंद केजरीवाल को दिल्ली विद्युत नियामक आयोग (डीईआरसी) ने बिजली की कीमत घटाने की सिफारशि से जुड़े दस्तावेज मुहैया कराने का आश्वासन दिया है। केजरीवाल की आरटीआई अर्जी पर विचार विमर्श के दौरान आयोग ने केजरीवाल को आने वाले कुछ दिनों में उक्त सिफारशि की प्रति देने पर रजामंदी दे दी है। सोमवार को आयोग के सूचना अधिकारी के समक्ष केजरीवाल ने अपना पक्ष रखा। इसके बाद उन्होंने बताया कि आयोग से उक्त सिफारशि की प्रति मिलने पर वह इसे सार्वजनिक करेंगे।


केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी के पास इस सिफारशि की प्रति मौजूद है लेकिन वह इसे सार्वजनिक नहीं कर रही है। उनका आरोप है कि दिल्ली सरकार ने पूर्व सिफारशि को नजरंदाज कर बिजली की कीमत बढ़ाई है और इस मुद्दे पर कांग्रेस भाजपा मिले हुए हैं।
" "