" "

भ्रष्टाचार के खिलाफ भारत समर्थक

Showing posts with label anna arvind kejriwal. Show all posts
Showing posts with label anna arvind kejriwal. Show all posts

केजरीवाल से मिले अन्ना, अनशन खत्म करने की अपील की


arvind kejriwal fastin delhi, anna hazare, anna arvind kejriwal,  arvind kejriwal fastin delhi, anna hazare, anna arvind kejriwal,  arvind kejriwal fastin delhi, anna hazare, anna arvind kejriwal,  arvind kejriwal fastin delhi, anna hazare, anna arvind kejriwal,  arvind kejriwal fastin delhi, anna hazare, anna arvind kejriwal,  arvind kejriwal fastin delhi, anna hazare, anna arvind kejriwal,

arvind kejriwal fast in delhi, anna hazare

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार द्वारा बिजली और पानी की कीमतों को बढ़ाए जाने के खिलाफ पिछले सात दिनों से अनशन पर बैठे अरविंद केजरीवाल से शुक्रवार को उनके पुराने साथी और समाजसेवी अन्ना हजारे मिलने पहुंचे। उन्होंने केजरीवाल से अनशन खत्म करने की अपील भी की। इससे पहले श्रीश्री रविशंकर भी उनसे इस तरह की ही अपील कर चुके हैं।

कल देर रात दिल्ली की सुंदर नगरी कालोनी में अनशन पर बैठे केजरीवाल से अन्ना की मुलाकात बेहद औपचारिक तरीके से हुई। अन्ना ने कहा अब सभी के एक साथ चलने का समय आ गया है चाहे वह रामदेव हों या और कोई। उन्होंने कहा कि केजरीवाल और उनकी राहें भले ही अलग हों लेकिन उनकी मंजिल एक ही है, जहां एक दूसरे की जरूरत पड़ेगी हम साथ देंगे।

अन्ना ने कहा कि सरकार चाहती है कि आंदोलनकारियों की मौत हो जाए, लेकिन अब लोग जागरूक हो रहे हैं। बेहतर होगा कि केजरीवाल अनशन खत्म करें और जल्द स्वस्थ्य होकर लंबी लड़ाई के लिए फिर तैयार होकर मैदान में उतरें। अन्ना ने कहा कि वह शनिवार को जलियांवाला बाग से अपना जागरूकता अभियान शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव की घोषणा होते ही वह दिल्ली के रामलीला मैदान में अनशन शुरू करेंगे।

इससे पूर्व केजरीवाल ने दिल्ली सरकार की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को खुले मंच पर आकर बहस करने की चुनौती दे डाली। उन्होंने आरोप लगाया कि शीला दीक्षित ने दो विदेशी कंपनियों को सस्ती दरों में पानी देने का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। उन्होंने कहा कि वह डॉक्युमेंट्स के दम पर साबित कर सकते हैं कि शीला दीक्षित के दावे झूठे हैं। शीला दीक्षित ने कहा था कि जनता 24 घंटे बिजली इस्तेमाल करके सिर्फ 8 घंटे का बिल नहीं दे सकती।

अरविंद केजरीवाल की भूख हड़ताल में शामिल होंगे अन्ना

anna arvind kejriwal, anna arvind kejriwal, anna arvind kejriwal, anna arvind kejriwal, anna arvind kejriwal, anna arvind kejriwal, anna arvind kejriwal, anna arvind kejriwal, anna arvind kejriwal, anna arvind kejriwal, anna arvind kejriwal, anna arvind kejriwal, anna arvind kejriwal, anna arvind kejriwal, anna arvind kejriwal, anna arvind kejriwal, anna arvind kejriwal, anna arvind kejriwal, anna arvind kejriwal, anna arvind kejriwal,
anna hazare arvind kejriwal

समाजसेवी अन्ना हजारे 23 मार्च से शुरू हो रहे अरविंद केजरीवाल के अनिश्चितकालीन अनशन में साथ देने के लिए एक बार फिर मंच साझा कर सकते है.
जी हां, खबरों के मुताबिक काफी समय से अलग हुए समाजिक कार्यकर्ता अन्‍ना हजारे और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल एक बार फिर साथ होंगे.

अरविंद का सरकार पर फिर हल्ला-बोल

अरविंद केजरीवाल 23 मार्च से दिल्ली में प्राइवेट बिजली कंपनियों के कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ अनिश्चितकालीन अनशन करने वाले हैं. अरविंद के इस अनशन के दौरान समाजसेवी अन्ना हजारे के शामिल होने की खबर है. 

सूत्रों के मुताबिक अरविंद केजरीवाल सोमवार को अन्ना हजारे से मिलने गए थे. उन्होंने अन्ना से दिल्ली में अनिश्चितकालीन अनशन में शामिल होने का आग्रह किया.
अन्ना भी करेंगे अनशन

अन्ना हजारे ने यह आग्रह मान लिया है और आम आदमी पार्टी के बैनर तले हो रहे इस भूख हड़ताल में वह भी एक दिन का अनशन कर सकते हैं. उन्होंने अरविंद को अनशन में आने का भरोसा देते हुए कहा कि उनका समर्थन पार्टी को नहीं बल्कि अरविंद केजरीवाल को है. 

गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल की पॉलिटिकल पार्टी बनने के बाद इनके बीच दूरियां आ गई थी. 

आरविंद केजरीवाल के राजनीति में आने और राजनीतिक पार्टी बनाने के बाद से अन्ना और केजरीवाल के बीच तनाव आ गया था और दोनों अलग हो गए थे, लेकिन अनशन के बहाने दोनों के बीच एकबार फिर से नजदीकियां बढ़ने लगी है.

वहीं अन्ना और अरविंद के बीच घटती दूरियां सरकार के लिए मुश्किलें बढ़ा सकती है.

विश्‍वास की कमी के चलते छोड़ा अन्‍ना का साथ : अरविंद केजरीवाल


anna arvind kejriwal, anna arvind kejriwal, anna arvind kejriwal, anna arvind kejriwal, anna arvind kejriwal, anna arvind kejriwal, anna arvind kejriwal, anna arvind kejriwal, anna arvind kejriwal, anna arvind kejriwal,
नई दिल्‍ली - इंडिया अगेंस्‍ट करप्‍शन के पूर्व कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल ने अन्‍ना हजारे से अपने अलग होने के कारणों का खुलासा करते हुए कहा है कि हमारे बीच विश्‍वास की कमी हो गयी थी। जिसके कारण हम दोनों के रास्‍ते अलग हो गये। केजरीवाल ने हेडलाइन्‍स टुडे चैनल को दिये गये साक्षात्‍कार में कहा कि मैं नहीं जानता हूं कि अन्‍ना ने मुझे राजनीतिक रूप से महत्‍वाकांक्षी होने की बात क्‍यों‍ कही, जबकि उन्‍होने कुछ दिनों पहले ही मेरे लिए प्रचार करने की बात कही थी। गौरतलब है कि अन्‍ना हजारे ने कहा था कि अगर वह(अरविंद केजरीवाल) कपिल सिब्‍बल के खिलाफ चुनाव में खड़े होते हैं तो वह केजरीवाल के लिए खुद प्रचार करेंगे।

केजरीवाल का कहना है कि मैं अन्‍ना को समझ नहीं सका था कि वह क्‍या करना चाह रहे है। भ्रष्‍टाचार के खिलाफ जनलोकपाल बिल लाने के लिए हुए आंदोलन में केजरीवाल पहले अन्‍ना के साथ ही थे। आंदोलन की शुरूआत अप्रैल 2011 में हुई थी।

केजरीवाल ने स्‍वामी अग्निवेश द्वारा लगाये गये आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि यह आरोप निराधार हैं कि मैं चाहता था 'अनशन के दौरान अन्‍ना की मृत्‍यु हो जाये।' अगर उन्‍हें (अग्निवेश) कभी ऐसा लगा हो तो उनको यह बात किरन बेदी से या प्रशांत भूषण से बतानी ही चाहिए थी। मैं अन्‍ना की बहुत इज्‍जत करता हूं।
अपनी 'आम आदमी पार्टी' के बारे में केजरीवाल ने कहा है कि हम दिल्‍ली चुनाव के लिए जल्‍द ही प्रचार करेंगे और देखना चाहते हैं कि लोग हमारी पार्टी को कितना समर्थन देते हैं। भ्रष्‍टाचार के खिलाफ हम पहले की तरह ही आंदोलन करते रहेंगे।

सरकार दे रही धोखा, फिर करूंगा अनशन: अन्ना

anna, anna arvind kejriwal, anna hazare, anna hazare kiran bedi, anna, anna arvind kejriwal, anna hazare, anna hazare kiran bedi, anna, anna arvind kejriwal, anna hazare, anna hazare kiran bedi, anna, anna arvind kejriwal, anna hazare, anna hazare kiran bedi, anna, anna arvind kejriwal, anna hazare, anna hazare kiran bedi, anna, anna arvind kejriwal, anna hazare, anna hazare kiran bedi,

ANNA HAZARE


भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग लड़ रहे समाजसेवी अन्ना हजारे ने कहा है कि लोकपाल बिल के नाम पर सरकार शुरू से धोखा देते आई है. अन्ना हजारे ने प्रधानमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो अपने वादे से मुकर गए हैं.

लोकपाल बिल पर अन्ना हजारे ने कहा है कि सरकार ने कैबिनेट के सामने जो ड्राफ्ट रखा है, वह हमारा नहीं है. उन्होंने कहा कि सरकार ने जनलोकपाल पर जो भी आश्वासन दिए, वे पूरे नहीं किए. सरकार ने हमें धोखा दिया है.

अन्ना ने आगे कहा कि सीबीआई और सीवीसी लोकपाल के दायरे में आने चाहिए. उन्होंने सवाल किया कि लोकपाल को लेकर ज्वाइंट कमेटी बनाई गई थी, उसका क्या हुआ.

अन्ना ने सोनिया गांधी पर निशाना साधा, 'सोनिया गांधी ने अपने बेटे राहुल गांधी से कहा था कि सत्ता जहर है. मैंने उनसे पूछता हूं कि अगर ऐसा है तो हर कोई इसके पीछे क्यों भागता है. सत्ता जहर नहीं नशा है.'

नरेंद्र मोदी के पीएम पद की उम्मीदवारी के बारे में अन्ना हजारे ने कहा, 'नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री पद के लिए सही नहीं हैं. नरेंद्र मोदी ने गुजरात में लोकायुक्त नहीं बनने दिया था.' वहीं राहुल गांधी के बारे में अन्ना बोले, 'परिवारवाद देश के लिए बहुत घातक है. देश को चलाने के लिए उनके पास कोई अनुभव नहीं है.' वहीं किरण बेदी के नए लोकपाल बिल के समर्थन के बारे में अन्ना ने कहा, 'अगर वो ऐसा कर रही हैं तो इसका मतलब उन्हें इसके बारे में अभी पूरी जानकारी नहीं है.'

अरविंद केजरीवाल की पार्टी को समर्थन देने के सवाल पर अन्ना ने कहा, 'अगर केजरीवाल चुनाव लड़ेंगे तो मैं उनका समर्थन नहीं करूंगा. मैं सिर्फ अच्छे इंसानों का समर्थन करूंगा. पहले मैं उनका समर्थन कर सकता था लेकिन अब उनकी पार्टी के लोगों पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं.'

अन्ना ने कहा, 'अगर जरूरत पड़ी तो मैं एक बार फिर से अनशन करूंगा. मैं पूरे देश का भ्रमण करके लोगों को जागरुक करूंगा.'

सिर्फ केजरीवाल की पार्टी का प्रचार करेंगे अन्ना


anna arvind kejriwal anna arvind kejriwal anna arvind kejriwal anna arvind kejriwal anna arvind kejriwal anna arvind kejriwal anna arvind kejriwal anna arvind kejriwal
भुवनेश्वर : सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने शनिवार को कहा कि वह सिर्फ उन्हीं उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे, जिन्हें अरविंद केजरीवाल खड़ा करेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया वह किसी भी अन्य पार्टी के उम्मीदवार का समर्थन नहीं करेंगे। हजारे ने यहां संवाददाताओं से कहा, `मैं सिर्फ केजरीवाल के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करुंगा। दूसरी पार्टियों में भी अच्छे उम्मीदवार हो सकते हैं, लेकिन पार्टी पर किसी का नियंत्रण कहां है।`

75 वर्षीय हजारे ने अन्य पार्टियों की जाति और समुदाय की राजनीति करने के लिए आलोचना की और कहा कि चंदा उगाही करने के लिए वे अनुचित साधनों का सहारा लेते हैं। उन्होंने कहा कि अन्य पार्टियां निहित स्वार्थ रखने वालों तथा कम्पनियों से भारी भरकम चंदा लेती हैं, लेकिन दानदाता की पहचान छिपाने के लिए उन्हें 20 हजार रुपये से कम की राशि के अलग-अलग टुकड़ों में तोड़ देती हैं। उन्होंने व्यक्ति केंद्रित राजनीतिक पार्टियों की भी आलोचना की।

उन्होंने कहा, `मैं केजरीवाल को जानता हूं। उन्होंने अपने लिए कुछ नहीं किया है। वह हर काम देश के लिए कर रहे हैं।` हजारे ने हालांकि कहा कि वे केजरीवाल के उम्मीदवारों की भी निजी तौर पर जांच करेंगे और उपयुक्त उम्मीदवारों का ही समर्थन करेंगे। इंडिया अगेंस्ट करप्शन के संस्थापक गुरुवार से तीन दिनों के ओडिशा दौरे पर हैं। 
" "