" "

भ्रष्टाचार के खिलाफ भारत समर्थक

Showing posts with label narendra modi. Show all posts
Showing posts with label narendra modi. Show all posts

मोदी-राहुल दोनों PM पद के लिए अनफिट: अन्‍ना हजारे

Rahul Gandhi, narendra modi, anna hazare, Rahul Gandhi, narendra modi, anna hazare, Rahul Gandhi, narendra modi, anna hazare, Rahul Gandhi, narendra modi, anna hazare, Rahul Gandhi, narendra modi, anna hazare, Rahul Gandhi, narendra modi, anna hazare, Rahul Gandhi, narendra modi, anna hazare, Rahul Gandhi, narendra modi, anna hazare, Rahul Gandhi, narendra modi, anna hazare, Rahul Gandhi, narendra modi, anna hazare, Rahul Gandhi, narendra modi, anna hazare, Rahul Gandhi, narendra modi, anna hazare, Rahul Gandhi, narendra modi, anna hazare,

पीएम पद की उम्‍मीदवारी को लेकर जहां देश गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी की दावेदारियों के ऊपर बहस कर रहा है वहीं समाजसेवी अन्‍ना हजारे ने कहा कि इस पद के लिए दोनों ही फिट नहीं हैं.

जनतंत्र यात्रा को लेकर उत्तर भारत में जगह-जगह रैली कर रहे अन्‍ना हजारे ने कहा कि जनता को अधिकार होना चाहिए कि वह देश के प्रधानमंत्री चुन सके ना कि वह राजनीतिक पार्टियों द्वारा चुना जाए.

उन्‍होंने कहा कि उनके द्वारा निकाली गई यह जनतंत्र यात्रा लोगों को नींद से जगाने के लिये है. हजारे ने कहा कि लोकसभा एक मन्दिर है और जनता की यह जिम्मेदारी है कि वे सही जनप्रतिनिधि को चुनकर संसद मे भेजे ताकि उसकी पवित्रता कायम रहे. जनता को जागना होगा तभी देश का भला हो सकता है.

उन्होंने कहा कि अभी हमें श्रेष्ठ भारत का निर्माण करना है. लोकसभा चुनाव में गुण्डे, माफिया, चोर, लूटेरे और भ्रष्ट नेता किसी भी स्थिति में जीत न पाये. इसके लिये जनता उन्हें अपनी वोट की ताकत का अहसास कराये और शहीद भगत सिह राजगुरू और सुखदेव के सपनों का भारत बनाये.

पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह ने कहा कि देश की आजादी के 65 वर्ष के अन्तराल में देश की जनता के स्थिर मन को बदलने के लिये व्यवस्था में परिवर्तन करना होगा और इस परिवर्तन के लिये बहुत काम करना पडेगा.

सिंह ने कहा कि देश में बढ रहा भ्रष्टाचार देश को दीमक की तरह चाट रहा है, जिसका इलाज बेहद जरूरी है. इस देश की असली मालिक तो जनता है. लेकिन वह अपनी ताकत नहीं पहचान पाती और देश की बागडोर सही हाथों में नहीं सौंप पाती.

सिंह ने कहा कि अल्पमत हासिल करने वाला भी सांसद या विधायक बन जाता है यह व्यवस्था ठीक नही है इसे बदलने की आवश्यकता है.

लोकायुक्त ही नहीं ला पाए तो कैसे बन पाएंगे मोदी पीएम : अन्ना हजारे

anna hazare, narendra modi, anna hazare, narendra modi, anna hazare, narendra modi, anna hazare, narendra modi, anna hazare, narendra modi, anna hazare, narendra modi, anna hazare, narendra modi, anna hazare, narendra modi, anna hazare, narendra modi, anna hazare, narendra modi, anna hazare, narendra modi, anna hazare, narendra modi, anna hazare, narendra modi,

anna hazare - narendra modi 

नई दिल्ली - भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चला रहे अन्ना हजारे ने लोकपाल बिल के मुद्दे पर सरकार को जमकर घेरा। वहीं लोकायुक्त के बहाने अन्ना ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। अन्ना ने सवाल उठाया कि नरेंद्र मोदी गुजरात में तो लोकायुक्त कानून नहीं बना पाए, तो कैसे भारत को भ्रष्टाचार मुक्त बना पाएंगे। वो कैसे पीएम बनेंगे।

अन्ना ने सरकार को भी घेरते हुए कहा कि सरकार ने ऐसा क्यों कहा कि हर राज्य में लोकायुक्त होगा। गरीब को हर जगह करप्शन देखना पड़ता, देश में गरीब लोगों को न्याय नहीं दिलाते तो फिर जनलोकपाल का क्या मतलब है। अब सरकार कह रही है कि सीबीआई भी लोकपाल के दायरे में नहीं आएगा।

उन्होंने कहा कि सरकार और नेताओं से उन्हें कोई अपेक्षा नहीं है। जनता को अपने प्रतिनिधि भेजने पड़ेंगे। मैं डेढ़ साल घूमता रहूंगा और बताऊंगा कि सरकार ने किस तरह झूठ बोला। सोनिया ने लिखा है कि हमने जनलोकपाल संसद में रखा है। मैंने उनको लिखा कि क्या इसमें सीबीआई, सीवीसी है? जब तक इनपर सरकार का कंट्रोल है तब तक कैसा लोकपाल। मैंने सोनिया को लिखा है कि सत्ता जहर नहीं, नशा है।
अन्ना ने कहा कि हमने तय किया है कि मैं डेढ़ साल तक घूमूंगा, गरीबों को न्याय दिलाउंगा। जनरल वीके सिंह भी साथ रहेंगे। अगर जरूरत पड़ी तो आम चुनाव से पहले रामलीला मैदान में भी बैठूंगा। उन्होंने कहा कि कानून विधानसभा या संसद में बनता है। लेकिन कानून का ड्राफ्ट जनता के साथ मिलकर बनाना चाहिए। जनता को अपने लोग भेजने चाहिए, ताकि सशक्त कानून बन सके।

केजरीवाल विदेशी पूंजीपतियों के एजेंट : नरेंद्र मोदी

arvind kejriwal narendra modi 


भागलपुर : अरविंद केजरीवाल ढकोसला कर रहे हैं। वे विदेशी पूंजीपतियों के एजेंट हैं। अगर केजरीवाल भ्रष्टाचार के खिलाफ होते तो वे अन्ना हजारे के साथ होते। चूंकि केजरीवाल को पूंजीपति चला रहे हैं इसीलिए उन्होंने अन्ना का साथ छोड़ दिया है। ये बातें सूबे के कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह ने सोमवार को कहीं। वे सोमवार को भागलपुर के परिसदन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। सिंह ने ये बातें तब कहीं जब पत्रकारों ने उनसे केजरीवाल द्वारा अधिकार यात्रा में हुए खर्च का हिसाब मांगने की बाबत सवाल पूछा। नरेंद्र ने खुद को अन्ना का समर्थक बताया।

इसके पूर्व कृषि मंत्री ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कोर नेटवर्क की बैठक की। बैठक में प्रत्येक 250 की आबादी पर 741 सड़कों के निर्माण को हरी झंडी दी गई। कुल 1251.67 किलोमीटर सडकेंबनेंगी। सिंह ने कहा, सड़क नेटवर्क से जिले के छोटे-छोटे गांव जुड़ेंगे। उन गांवों तक कोर नेटवर्क तैयार किया गया है जहां सड़कें नहीं हैं। बैठक में जिन सड़कों को स्वीकृति दी गई उनका मामला कैबिनेट में पेश किया जाएगा। कैबिनेट से स्वीकृति मिलने के बाद ही निर्माण होगा। सिंह ने उम्मीद जताई, अगले वित्त वर्ष 2013-14 में इन सड़कों का निर्माण होगा। तीन वर्षों में सभी सड़कें बन जाएंगी। इसके बाद उन गांवों की सड़कों को तैयार कराया जाएगा जहां आबादी 250 से कम है। इन सड़कों का निर्माण प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से कराया जाएगा। ये सड़कें 12 फीट चौड़ी होंगी। सड़कों की सूची विधायकों ने दी है। भविष्य में इसमें और सड़कों के जुड़ने की संभावना है।

बैठक में विधायक सदानंद सिंह, अमन कुमार, महापौर दीपक कुमार भुवानिया, जदयू के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत मंडल, भाजपा के जिला अध्यक्ष नभय कुमार चौधरी, डीडीसी गजानन मिश्र, विकास शाखा के प्रभारी रवींद्र कुमार भी मौजूद थे।

" "