" "

भ्रष्टाचार के खिलाफ भारत समर्थक

Showing posts with label justice kataju. Show all posts
Showing posts with label justice kataju. Show all posts

राजनेताओं को बताया अंग्रेजों का एजेंट : जस्टिस काटजू


justice kataju justice kataju justice kataju justice kataju justice kataju justice kataju justice kataju justice kataju justice kataju justice kataju justice kataju justice kataju justice kataju
अलीगढ़: अपने विवादास्पद बयानों के लिये अक्सर सुर्खियों में रहने वाले भारतीय प्रेस परिषद के अध्यक्ष न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने आज हिन्दुस्तानी राजनेताओं पर अंग्रेजों द्वारा हिन्दुओं और मुसलमानों के दिलोदिमाग में एक-दूसरे के खिलाफ बोये गये जहर को सियासी फायदे के लिये समाज में और गहरे तक पैवस्त करने में अहम भूमिका निभाने का आरोप लगाया।

काटजू ने प्रगतिशील लेखक संघ की अलीगढ़ इकाई द्वारा यहां अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय एएमयू के केनेडी सभाकक्ष में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा ‘‘अंग्रेजों ने पहले तो हिन्दू और मुसलमान को बांटा और फिर पाकिस्तान के रूप में अलग देश बनवा डाला  लेकिन सबसे दुखदायी बात यह है कि आजादी के बाद उनके एजेंटों ने उनकी नीति को जारी रखा।’’

" "