" "

भ्रष्टाचार के खिलाफ भारत समर्थक

Showing posts with label aamir. Show all posts
Showing posts with label aamir. Show all posts

अन्ना की नई टीम में शामिल होंगे आमिर


बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्ट यानी आमिर खान के बारे में कहा जा रहा है वो नई टीम अन्ना के सदस्य बन सकते हैं। ऐसी खबर आ रही है कि नवंबर में जब अन्ना हजारे अपनी नयी टीम का ऐलान करेंगे तो उसमें आमिर खान का भी नाम होगा।

सुनने में आया है कि आमिर खान के टीवी शो सत्यमेव जयते से अन्ना हजारे खासा प्रभावित हैं, उन्हें लगता है कि आमिर खान की बातों का असर लोगों पर होता है। लोग उन्हें सुनना, देखना पसंद करते हैं इसलिए वो आमिर खान को अपनी नयी टीम में शामिल कर सकते हैं।

वैसे अभी आमिर खान और अन्ना हजारे की ओर से कोई औपचारिक घोषणा इस बाबत नहीं हुई है। अन्ना ने कहा है कि 24 नंवबर से पहले अपनी नयी टीम के बारे में कुछ भी नहीं कहेंगे तो वहीं आमिर खान इन दिनों अपनी मां जीनत के साथ हज यात्रा पर है इसलिए उनका जवाब भी इस बारे में नहीं मिल पाया है।

आपको बता दें कि पिछले साल अन्ना हजारे के अनशन के दौरान आमिर खान अन्ना के मंच पर दिखायी दिये थे और वहां से ऐलान किया था कि सभी को अन्ना का सहयोग करना चाहिए क्योंकि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई केवल अन्ना हजारे की ही नहीं पूरे देश की है। इसलिए वो भी यहां पर अन्ना का साथ देने के लिए आये हैं। इसलिए यह चर्चा जोरों पर है कि अन्ना हजारे की टीम में आमिर खान शामिल हो सकते हैं।

" "