" "

भ्रष्टाचार के खिलाफ भारत समर्थक

Showing posts with label Robert Vadra. Show all posts
Showing posts with label Robert Vadra. Show all posts

11 हजार करोड़ रुपए के सोनिया के दामाद

Sonia Gandhi Robert Vadra Sonia Gandhi Robert Vadra Sonia Gandhi Robert Vadra Sonia Gandhi Robert Vadra Sonia Gandhi Robert Vadra Sonia Gandhi Robert Vadra Sonia Gandhi Robert Vadra Sonia Gandhi Robert Vadra Sonia Gandhi Robert Vadra Sonia Gandhi Robert Vadra Sonia Gandhi Robert Vadra Sonia Gandhi Robert Vadra Sonia Gandhi Robert Vadra Sonia Gandhi Robert Vadra

Sonia Gandhi Robert Vadra


नई दिल्ली। अरबों की अकूत संपत्ति के मालिक काग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने कब और कहां से यह सब हासिल किया इसको लेकर उनपर सवाल उठाए जा रहे हैं। सेलिब्रेटी नेटवर्थ नाम की वेबसाइट के मुताबिक रॉबर्ट के पास 2.1 अरब डॉलर (11 हजार करोड़ रुपए) की अकूत संपत्ति है। यह अकूत संपत्ति उन्होंने प्रियंका गांधी से शादी के बाद हासिल की है। 

इसका अर्थ यह माना जा सकता है कि उन्होंने इस संपत्ति को हासिल करने में कहीं न कहीं देश की शीर्ष राजनीतिज्ञ सोनिया गांधी के रुतबे का इस्तेमाल किया होगा। वर्ष 1991 में रॉबर्ट वाड्रा और प्रियंका गाधी की मुलाकात दिल्ली में एक कॉमन फ्रेंड के घर पर हुई थी। बाद में दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और आखिरकार दोनों ने 18 फरवरी, 1997 को शादी कर ली। इसके बाद उनकी संपत्ति में लगातार बढ़ोतरी होती आ रही है।

हालांकि उन्होंने कई बार इस बात को कहा है कि वह कभी प्रियंका गांधी या सोनिया गांधी के कामों में कोई हस्तक्षेप नहीं करते हैं। उनका ध्यान केवल अपने बिजनेस पर है। उनकी आर्टेक्स के नाम से एक कंपनी है जो ज्वैलरी एक्सपोर्ट में जाना माना नाम है, वह इसको ही आगे बढ़ाने की चाह रखते हैं।

रॉबर्ट और प्रियंका के दो बच्चे हैं जिनका नाम रेहान और मिराया है। रॉबर्ट पर हाल ही में अरविंद केजरीवाल ने राजस्थान और हरियाणा में काफी जमीन खरीदने का खुलासा किया था, जो उनकी विभिन्न कंपनियों के नामों पर दर्ज है। इसके अलावा दिल्ली स्थित एक होटल में उनकी साझेदारी, एक एयरलाइंस कंपनी में उनकी साझेदारी भी सामने आई है। इन सभी के अलावा केजरीवाल ने देश की प्रतिष्ठित रियल स्टेट की कंपनी डीएलएफ द्वारा रॉबर्ट को ब्याज मुक्त कर्ज देने का भी आरोप लगाया है।

इस सभी के अलावा स्काईलाइट हास्पिटेलिटी प्रा. लिमिटेड कंपनी में वह अपनी मां के साझेदार हैं। इनके यूनिटेक कंपनी में भी बीस प्रतिशत शेयर हैं जिसका नाम टूजी मामले में सामने आया था। बाइक्स और कारों के शौकीन रॉबर्ट कई विदेशी कार और बाइक्स के मालिक हैं। वहीं फिटनेस और फैशन की दुनिया में भी उनका काफी बोलबाला है। दिसंबर 2011 में एक अंग्रेजी अखबार ने बेस्ट ड्रेस्ड मैन का खिताब से नवाजा था।

रॉबर्ट का परिवार विवादों के घेरे से अछूता नहीं रहा है। रॉबर्ट के पिता राजेंद्र की रॉबर्ट और प्रियंका की शादी से नाराजगी जगजाहिर रही है। वहीं उनकी मौत भी एक रहस्य बन कर रह गई। हालाकि परिवारवालों ने इसको हार्ट अटैक से हुई मौत बताया लेकिन खबरें यह भी आई कि उन्होंने 2009 में आत्महत्या की थी। रॉबर्ट के भाई रिचर्ड ने 2003 में आत्महत्या की थी। वहीं बहन मिशेल एक कार दुर्घटना का शिकार हुई।

इस वर्ष उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में रॉबर्ट ने काग्रेस का चुनाव प्रचार भी किया था। इस दौरान वह अपनी बाइक रैली को लेकर चर्चा में आए थे जब एक आईएएस अधिकारी का उनकी रैली रुकवाने की सजा के तौर पर तबादला कर दिया गया था। इससे पहले वह अपने पिता के साथ हुए विवाद के चलते चर्चा में आए थे। वर्ष 2001 में उन्होंने पिता और भाई के खिलाफ एक नोटिस जारी किया था। तब पिता ने उन पर मानहानि का केस दर्ज कराया था।

कुछ और कंपनिया भी रॉबर्ट के नाम दर्ज हैं, इनमें ब्लू ब्लीज ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड, नार्थ इंडिया आईटी पार्क प्राइवेट लिमिटेड, रियल अर्थ स्टेट प्राइवेट लिमिटेड और स्काई लाइट रियलिटी प्राइवेट लिमिटेड भी शामिल हैं। इंडिया टूडे ने भी उनके साथ पार्टनरशिप और कारोबार में लेनदेन का खुलासा किया था।

वाड्रा-डीएलएफ के रिश्‍तों का और खुलासा करेंगे केजरीवाल

dlf robert vadra dlf robert vadra dlf robert vadra dlf robert vadra dlf robert vadra dlf robert vadra dlf robert vadra dlf robert vadra dlf robert vadra dlf robert vadra dlf robert vadra dlf robert vadra dlf robert vadra dlf robert vadra dlf robert vadra dlf robert vadra dlf robert vadra dlf robert vadra dlf robert vadra dlf robert vadra dlf robert vadra dlf robert vadra dlf robert vadra dlf robert vadra dlf robert vadra dlf robert vadra dlf robert vadra dlf robert vadra dlf robert vadra dlf robert vadra dlf robert vadra dlf robert vadra dlf robert vadra dlf robert vadra dlf robert vadra dlf robert vadra dlf robert vadra dlf robert vadra dlf robert vadra dlf robert vadra dlf robert vadra dlf robert vadra dlf robert vadra dlf robert vadra dlf robert vadra dlf robert vadra dlf robert vadra dlf robert vadra dlf robert vadra dlf robert vadra dlf robert vadra dlf robert vadra dlf robert vadra dlf robert vadra dlf robert vadra dlf robert vadra dlf robert vadra dlf robert vadra dlf robert vadra dlf robert vadra dlf robert vadra dlf robert vadra dlf robert vadra dlf robert vadra dlf robert vadra dlf robert vadra dlf robert vadra dlf robert vadra dlf robert vadra dlf robert vadra dlf robert vadra dlf robert vadra dlf robert vadra dlf robert vadra dlf robert vadra dlf robert vadra dlf robert vadra dlf robert vadra dlf robert vadra dlf robert vadra dlf robert vadra dlf robert vadra dlf robert vadra dlf robert vadra dlf robert vadra dlf robert vadra dlf robert vadra dlf robert vadra dlf robert vadra dlf robert vadra dlf robert vadra

DLF Robert Vadra 


इंडिया अगेंस्‍ट करप्‍शन के सदस्‍य और सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल अब भी लगाए गए अपने इस आरोप पर कायम हैं कि सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा को रियलिटी कंपनी डीएलएफ की ओर से कृपादृष्टि प्राप्त हुई। 

वाड्रा और उनकी कंपनियों तथा डीएलएफ के बीच हुए व्यापारिक सौदों की जांच की मांग करने वाले केजरीवाल ने यह संकेत दिया है कि वह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद पर की गई कृपादृष्टि के आरोपों पर मंगलवार को और जानकारी मुहैया कराएंगे।

गौर हो कि वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने अरविंद केजरीवाल की ओर से लगाए गए आरोपों के मद्देनजर राबर्ट वाड्रा और डीएलएफ के बीच व्यापारिक सौदों की जांच की मांग खारिज कर दी। वाड्रा और डीएलएफ के बीच करोड़ों के सौदे को लेकर एक ओर जहां गरमागरमी जारी है, चिदंबरम ने कहा कि सरकार निजी सौदों की जांच तब तक नहीं करा सकती जब तक भ्रष्टाचार के कोई विशिष्ट आरोप नहीं हों। वित्त मंत्री ने कहा कि जब तक किसी के बदले में कुछ लेने देने अथवा भ्रष्टाचार के विशिष्ट आरोप सामने नहीं आते, मुझे नहीं लगता कि तब तक निजी सौदों की जांच केवल इस आधार पर की जा सकती कि इसका इशारा किया गया है अथवा ऐसा आरोप लगाया गया है। 

सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल ने राबर्ट वाड्रा और रियल एस्टेट क्षेत्र की डीएलएफ के बीच हुए सौदे की जांच कराने की मांग की है। केजरीवाल का आरोप है कि डीएलएफ ने वाड्रा को 65 करोड़ रुपये का बिना किसी गारंटी के ब्याज मुक्त कर्ज दिया। इसके अलावा डीएलएफ ने अपनी 300 करोड़ रुपये की संपत्ति काफी सस्ते दाम पर वाड्रा को बेची। चिदंबरम ने कहा कि इस मामले पर वह सरकार की तरफ से जवाब नहीं दे सकते क्योंकि यहां यह मामला नहीं है। मेरा मानना है कि जिन्होंने आरोप लगाया उन्होंने अपनी बात कह दी है, संबंधित कंपनी और व्यक्ति ने भी अपनी बात रख दी है। 

केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा कि डीएलएफ ने राबर्ट वड्रा पर कृपादृष्टि की। हरियाणा सरकार ने डीएलएफ पर क्या कृपादृष्टि की? डीएलएफ का जवाब कैसे झूठ का पुलिंदा है? हम इस बारे में मंगलवार शाम पांच बजे बताएंगे। वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता राशिद अल्वी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि (केजरीवाल और प्रशांत भूषण) हमला जो कि पूर्वनियोजित षड्यंत्र के तहत लगाया गया किसी व्यक्ति पर नहीं बल्कि कांग्रेस और उसके नेतृत्व पर है। यह आरोप लगाया गया कि उसमें कांग्रेस का कालाधन लगाया गया। यदि ऐसा आरोप लगाया जाता है तो कांग्रेस की ओर से निश्चित रूप से स्पष्टीकरण आएगा। 

उधर, राबर्ट वाड्रा ने रियल इस्टेट कंपनी डीएलएफ के साथ संबंधों को लेकर उठे विवाद के कुछ दिन बाद अपने फेसबुक एकाउंट को बंद कर दिया है, जिस पर उनकी एक टिप्पणी के बाद विवाद की स्थिति पैदा हो गई।

अन्ना हजारे ने वड्रा के खिलाफ आरोपों पर केजरीवाल का समर्थन किया

रालेगण सिद्धि : रॉबर्ट वड्रा के खिलाफ अरविन्द केजरीवाल के आरोपों का समर्थन करते हुए गांधीवादी कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने आज कहा कि यदि कांग्रेस को इस बात का यकीन है कि आरोप झूठे हैं तो वह मामले में न्यायिक जांच से क्यों डर रही है ।
Anna Hazare Robert Vadra Anna Hazare Robert Vadra Anna Hazare Robert Vadra Anna Hazare Robert Vadra Anna Hazare Robert Vadra Anna Hazare Robert Vadra Anna Hazare Robert Vadra Anna Hazare Robert Vadra Anna Hazare Robert Vadra Anna Hazare Robert Vadra Anna Hazare Robert Vadra Anna Hazare Robert Vadra Anna Hazare Robert Vadra Anna Hazare Robert Vadra Anna Hazare Robert Vadra Anna Hazare Robert Vadra Anna Hazare Robert Vadra Anna Hazare Robert Vadra Anna Hazare Robert Vadra Anna Hazare Robert Vadra Anna Hazare Robert Vadra Anna Hazare Robert Vadra Anna Hazare Robert Vadra Anna Hazare Robert Vadra Anna Hazare Robert Vadra Anna Hazare Robert Vadra Anna Hazare Robert Vadra Anna Hazare Robert Vadra Anna Hazare Robert Vadra Anna Hazare Robert Vadra Anna Hazare Robert Vadra Anna Hazare Robert Vadra

Anna Hazare - Robert Vadra

केजरीवाल ने सोनिया गांधी के दामाद पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

Robert Vadra Arvind Kejriwal Robert Vadra Arvind Kejriwal Robert Vadra Arvind Kejriwal Robert Vadra Arvind Kejriwal Robert Vadra Arvind Kejriwal Robert Vadra Arvind Kejriwal Robert Vadra Arvind Kejriwal Robert Vadra Arvind Kejriwal Robert Vadra Arvind Kejriwal Robert Vadra Arvind Kejriwal Robert Vadra Arvind Kejriwal Robert Vadra Arvind Kejriwal Robert Vadra Arvind Kejriwal Robert Vadra Arvind Kejriwal Robert Vadra Arvind Kejriwal Robert Vadra Arvind Kejriwal Robert Vadra Arvind Kejriwal Robert Vadra Arvind Kejriwal Robert Vadra Arvind Kejriwal Robert Vadra Arvind Kejriwal Robert Vadra Arvind Kejriwal Robert Vadra Arvind Kejriwal Robert Vadra Arvind Kejriwal Robert Vadra Arvind Kejriwal Robert Vadra Arvind Kejriwal Robert Vadra Arvind Kejriwal Robert Vadra Arvind Kejriwal Robert Vadra Arvind Kejriwal Robert Vadra Arvind Kejriwal Robert Vadra Arvind Kejriwal Robert Vadra Arvind Kejriwal Robert Vadra Arvind Kejriwal Robert Vadra Arvind Kejriwal Robert Vadra Arvind Kejriwal Robert Vadra Arvind Kejriwal Robert Vadra Arvind Kejriwal Robert Vadra Arvind Kejriwal Robert Vadra Arvind Kejriwal Robert Vadra Arvind Kejriwal Robert Vadra Arvind Kejriwal Robert Vadra Arvind Kejriwal Robert Vadra Arvind Kejriwal Robert Vadra Arvind Kejriwal Robert Vadra Arvind Kejriwal Robert Vadra Arvind Kejriwal Robert Vadra Arvind Kejriwal Robert Vadra Arvind Kejriwal Robert Vadra Arvind Kejriwal Robert Vadra Arvind Kejriwal Robert Vadra Arvind Kejriwal Robert Vadra Arvind Kejriwal Robert Vadra Arvind Kejriwal Robert Vadra Arvind Kejriwal Robert Vadra Arvind Kejriwal Robert Vadra Arvind Kejriwal Robert Vadra Arvind Kejriwal Robert Vadra Arvind Kejriwal

Robert Vadra & Arvind Kejriwal

अरविंद केजरीवाल ने प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि वाड्रा ने चार सालों में लगभग 300 करोड़ की प्रॉपर्टी बनाई। उन्होंने कहा कि साल 2007 से 2010 के बीच वाड्रा की संपत्ति 50 लाख से बढ़कर 300 करोड़ रुपए हो गई। वाड्रा की संपत्ति बढ़ाने में डीएलएफ की अहम भूमिका होने की बात भी टीम केजरीवाल ने कही।

शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरविंद केजरीवाल ने प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वाड्रा को डीएलएफ ने 65 करोड़ का ब्याज मुक्त लोन दिया। इस बाबत प्रशांत भूषण ने कहा, '2007 में राबर्ट वाड्रा की कंपनियों की कुल पूंजी 50 लाख रुपये थी। इन कंपनियों के पास इनकम का एक मात्र जरिया डीएलएफ से मिला ब्याज मुक्त लोन था। डीएलएफ ने उनको 65 करोड़ रुपये लोन के तौर पर मिले थे। इसके अलावा इन कंपनियों के इनकम का कोई लीगल सोर्स नहीं है। चौंकाने वाली बात यह है कि इन कंपनियों की संपत्ति 2007 से 2010 यानी चार सालों में 50 लाख से बढ़कर 300 करोड़ हो गई।'

उन्होंने कहा, 'रॉबर्ट वाड्रा की संपत्ति का बड़ा हिस्सा डीएलएफ से खरीदा गया है। लेकिन कीमतें बाजार भाव से बहुत कम दिखाई गई हैं। वाड्रा ने गुड़गांव में डीएलएफ से मैग्नोलिया अपार्टमेंट में 7 फ्लैट सिर्फ 5.2 करोड़ में खरीदा जबिक उस वक्त भी एक-एक फ्लैट की कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये थी। इसी तरह गुड़गांव में ही डीएलएफ से खरीदे गए एक दूसरे फ्लैट की कीमत 89 लाख दिखाई गई है जवकि 10 हजार वर्ग फीट के इस फ्लैट की कीमत उस वक्त 20 करोड़ के करीब थी।'

प्रशांत भूषण ने कहा दिल्ली के साकेत स्थित हिल्टन होटेल में भी वाड्रा की 50 फीसदी हिस्सेदारी है और उसकी कीमत सिर्फ 32 करोड़ रुपये दिखाई गई है जबकि उसकी मार्केट प्राइस 150 करोड़ के ऊपर है।

भूषण बोले, 'चार साल में वाड्रा की प्रॉपर्टी का 50 से 300 करोड़ होना कई सवालों को पैदा करता है। उन्होंने पूछा है कि डीएलएफ ने रॉबर्ट वाड्रा को 65 करोड़ का ब्याज मुक्त लोन क्यों दिया? आखिर डीएलएफ अपनी प्रॉपर्टी रॉबर्ट वाड्रा को बाजार भाव से कम पर क्यों बेच रही थी? कहीं ऐसा तो नहीं कि इसके लिए डीएलएफ खुद ही पैसे दे रही थी? आखिर वाड्रा ने इतनी संपत्तियों की खरीदारी की है, तो इसके लिए पैसे कहां से आ रहे थे। कहीं इनमें काले धन का इस्तेमाल तो नहीं हुआ है?'

भूषण ने पूछा कि आखिर डीएलएफ ने रॉबर्ट वाड्रा को ब्याज मुक्त लोन क्यों दिया? क्या इसलिए क्योंकि वे कांग्रेस शासित सरकारों से डीएलएफ को खासा फायदा दिला रहे थे? उन्होंने कहा कि डीएलएफ की ज्यादातर जमीन हरियाणा में है। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या जमीन खरीदारी के मामले में डीएलएफ ने वाड्रा की मदद ली?

उन्होंने कहा, 'ऐसे बहुत से सवाल है, जिनके जवाब मिलने चाहिए। आखिर वाड्रा की प्रॉपर्टी की जांच कौन करेगा? अगर जांच हुई भी, तो वह निष्पक्ष होगी? क्या इससे साफ नहीं है कि देश में लोकपाल कितना जरूरी है।' मशहूर वकील शांति भूषण ने सवाल किया कि क्या रॉबर्ट वाड्रा सोनिया गांधी के दामाद हैं, तो कुछ भी करेंगे?

" "