" "

भ्रष्टाचार के खिलाफ भारत समर्थक

Showing posts with label Cartoonist Aaseem. Show all posts
Showing posts with label Cartoonist Aaseem. Show all posts

पुलिस हिरासत में अन्ना के कार्टूनिस्ट सहयोगी‎


इंडिया अगेंस्ट करप्शन के कार्यकर्ता और जाने-माने कार्टूनिस्ट असीम को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। असीम पर आरोप है कि उन्होंने आपत्तिजनक कार्टून बनाकर राष्ट्रीय प्रतीक का अपमान किया है। रविवार को उन्हें विशेष अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें 16 तारीख तक के लिए पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

मामला कई महीने पहले का है, जब अन्ना हजारे मुंबई के एमएमआरडीए ग्राउंड में अनशन पर बैठे थे। अन्ना के उस आंदोलन के दौरान कार्टूनिस्ट असीम त्रिवेदी ने एक कार्टून बनाया था, जिसमें राष्ट्रीय प्रतीक तीन सिंह के सर के बजाय भेड़िये के सर बनाए गए थे और सत्यमेव जयते की जगह भ्रष्टमेव जयते लिखा था। इसी कार्टून को आधार बना कर असीम त्रिवेदी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। उन पर राजद्रोह का आरोप है।


(यह मामला चूंकि अब अदालत में पहुंच चुका है, इसलिए इस बारे में अंतिम फैसला अदालत ही करेगी। हम इस पूरे विवाद पर किसी का पक्ष नहीं ले रहे, मगर चूंकि हमारा संविधान और देश का लोकतंत्र हर अभियुक्त को अपना पक्ष रखने का हक देता है और हम भी पाठकों के जानने के अधिकार का सम्मान करते हैं, इसलिए हम असीम त्रिवेदी के बनाए विवादित कार्टूनों का लिंक और इस मामले पर व्यक्त किए गए उनके विचारों का लिंक यहां दे रहे हैं- संपादक)

असीम त्रिवेदी के बनाए विवादित कार्टून देखने के लिए यहां क्लिक करें।

" "