" "

भ्रष्टाचार के खिलाफ भारत समर्थक

जनता की चुटकी



मनमोहन सिंह की विशाल जनसभा देखिये ,देखिये विशाल जनसभा कैसे होता है ,एक भी आदमी नहीं आये है

SEND THIS POST TO YOUR FACEBOOK FRIENDS/GROUPS/PAGES

रामदेव बने ब्रॉंड एंबेसडर. दिग्विजय ने बताया फ्रॉड

नई दिल्ली। योगगुरू बाबा रामदेव अब पूर्ण रूप से व्यावसायिक बन गए हैं। उन्होंने खुद को स्वदेशी का ब्रॉंड एंबेसडर घोषित करते हुए गुरूवार को अपने उत्पाद खुदरा बाजार में उतार दिए। दूसरी तरफ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने उन्हें "फ्रॉड एंबेसडर" बताया है।

पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के 100 फूड प्रॉडक्ट्स और हर्बल कॉस्मेटिक्स को दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ के खुले बाजार में लॉन्च किया गया। बाबा रामदेव ने इस मौके पर बताया कि 10 मार्च तक बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, असम, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, छत्तीसगढ, राजस्थान और गुजरात में ये उत्पाद पेश कर दिए जाएंगे।

अप्रैल के अंत तक पूरे देश में खुले बाजार में ये प्रॉडक्ट मिलने लगेंगे। इसके लिए जिला स्तर पर 600 डिस्ट्रिब्यूटर्स की नियुक्ति हो चुकी है। बाबा ने रीटेल सेक्टर में मल्टीनेशनल कंपनियों से दो-दो हाथ करने का इरादा जताते हुए दावा किया कि ये प्रॉडक्ट्स अन्य कंपनियों के उत्पादों की तुलना में 30 से 50 फीसदी तक सस्ते होंगे। नवरत्न आटा (2 किलोग्राम का पैकिट 100 रूपये में), उ”वल डिटजेंüट पाउडर (आधा किलो का पैक 30 रूपये), दंत कांति पेस्ट (100 ग्राम का पैक 35 रूपये) जैसे प्रॉडक्ट्स खुले बाजार में पेश किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि तीन हजार से ज्यादा आबादी वाले गांवों में एक लाख से अधिक स्वदेशी केंद्र खोलने का लक्ष्य है। जब चीन, जापान और अमेरिका जैसे देश स्वदेशी पर जोर दे रहे हैं, तो भारत में ऎसा क्यों नहीं किया जा सकता हैक् इस मौके पर बाबा रामदेव के सहयोगी आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि पतंजलि ने हरिद्वार में दुनिया का सबसे बडा हर्बल फूड पार्क बनाया है, जो केंद्र सरकार की 10 मेगा फूड पार्क बनाने की योजना के तहत स्थापित किया गया है।

उन्होंने इस योजना के लिए केंद्र को धन्यवाद भी दिया और कहा कि इस योजना के तहत यह पहला पार्क है, जो उत्पादन के चरण में पहुंचा है। दिग्विजय ने कहा, रामदेव फ्रॉड नंबर वन उधर, कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह को योगगुरू का यूं बिजनेस में उतरना रास नहीं आ रहा है। उन्होंने रामदेव को फ्रॉड नंबर वन बताते हुए ताना मारा, उनका योग से कोई देना-देना नहीं है। वह बस लोगों के साथ धोखा कर रहे हैं।
SEND THIS POST TO YOUR FACEBOOK FRIENDS/GROUPS/PAGES

इच्छाधारी


SEND THIS POST TO YOUR FACEBOOK FRIENDS/GROUPS/PAGES

इंटरनेट पर बैठिए और भ्रष्ट नेताओं को जमकर जड़िए जूते!

नई दिल्ली। भ्रष्टाचार को खत्म करो, भ्रष्ट नेताओं और अफसरों की संपत्ति जब्त करो! जंतर-मंतर पर तो आंदोलन खत्म हो गया लेकिन इंटरनेट पर अन्ना हजारे की मुहिम हाईटेक गेम के जरिए जारी है। इन दिनों इंटरनेट पर "yes prime minister " नाम का गेम लोगों में बेहद लोकप्रिय है। देश की जनता भ्रष्टाचार को खत्म कर भारत को एक आदर्श देश बनाने में जुटी है और इस गेम का कॉन्सेप्ट भी यही है। इस गेम में आम लोगों को देश का प्रधानमंत्री बन भ्रष्टाचार का सफाया करना है।


सुरेश कलमाडी, ललित मोदी, ए राजा, नीरा राडिया, बी एस येदुरप्पा, लालू यादव, अशोक चव्हाण, इस गेम में भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे लोगों का नाम शामिल किया गया है। इस गेम में आपके पास गुनहगारों को सजा सुनाने की पावर होगी। जेल भेजने के साथ आप भ्रष्ट नेता और अधिकारियों को गधे पर बिठा सकते है, अंडे मार सकते हैं या फिर जूता भी फेंक सकते हैं।


देश के लिए गुडविल जीतने पर आपको प्वांइट्स मिलेंगे जो आपको अगले लेवल पर ले जाएंगे। इसके अलावा "build your corruption free india" में आप अपना कैबिनेट और मंत्री भी चुन सकते हैं।


अब तक डेढ़ लाख से ज्यादा लोग इस गेम का हिस्सा बन चुके हैं और रोजाना सैकड़ों लोग जुड़ रहे है। सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर भी फैन्स लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। इतना ही नहीं, गूगल पर भी अन्ना सबसे ज्यादा सर्च किए गए लोगों में शुमार है। साफ है अन्ना हजारे की लोकप्रियता असल जिंदगी से बाहर इंटरनेट पर भी लगातार बढ़ती जा रही है।





SEND THIS POST TO YOUR FACEBOOK FRIENDS/GROUPS/PAGES

व्यंग : रिश्वत की मुद्रा....


SEND THIS POST TO YOUR FACEBOOK FRIENDS/GROUPS/PAGES

पट्रोल की कीमत


SEND THIS POST TO YOUR FACEBOOK FRIENDS/GROUPS/PAGES

शेखर सुमन के ‘मूवर्स एंड शेकर्स’ में अन्ना...

नई दिल्ली। मशहूर टीवी कार्यक्रम 'मूवर्स एंड शेकर्स' से एक दशक बाद छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहे कलाकार शेखर सुमन ने इस चैट शो की पहली कड़ी के लिए समाजसेवी अन्ना हजारे को विशेष अतिथि बनाने के लिए उनसे सम्पर्क किया है।


शेखर ने बुधवार को शो के लांच के मौके पर कहा, "अन्ना हजारे ने सारे देश को हिलाकर रख दिया था। हम शो की पहली कड़ी उनके साथ बनाने की सोच रहे हैं। अब तक उनकी ओर से हां है..इसलिए हमें उनके आने की उम्मीद है।"


74 वर्षीय अन्ना मजबूत लोकपाल बिल के लिए चलाए जा रहे आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं।


शेखर ने कहा, "मैं नहीं समझता कि हमें शो के लिए अन्ना से अच्छा इंसान मिल सकता है, क्योंकि मेरे अनुसार वह वर्तमान के सबसे बड़े 'मूवर एंड शेकर' हैं। वह आम आदमी की सबसे बड़ी आवाज हैं।"


वर्ष 1997 में पहली बार मनोरंजन चैनल 'सोनी' पर प्रसारित यह शो खासा लोकप्रिय हुआ था। साथ ही इसने शेखर को भी एक अलग पहचान दिलाई। शो का प्रसारण 12 मार्च से 'सब टीवी' पर शुरू होगा।
SEND THIS POST TO YOUR FACEBOOK FRIENDS/GROUPS/PAGES
" "