शिमला : कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया है कि बीजेपी और अरविंद केजरीवाल के बीच संबंध है। दिग्गी ने कहा कि फर्जी पतों पर चलने वाली फर्जी कंपनियों और झुग्गी बस्तियों में रहने वालों के डायरेक्टर बनने के बारे में पूरी जानकारी होने के बावजूद केजरीवाल ने बीजेपी अध्यक्ष नितिन गडकरी के खिलाफ हलके आरोप लगाए। उधर, नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला करते हुए दिग्गी ने कहा कि उनकी पत्नी यशोदा बेन कहां हैं।
भ्रष्टाचार के खिलाफ भारत समर्थक
फर्रूखाबाद में आया भी हूं और लौटकर भी जाऊंगा : केजरीवाल
फर्रुखाबाद। आईएसी के अरविंद केजरीवाल ने विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के गढ़ में खुर्शीद को ललकारते हुए कहा है, मैं फर्रुखाबाद आ गया हूं और रैली के बाद आज की रात ट्रेन से चला भी जाऊंगा।’’ उन्होंने कहा कि फर्रुखाबाद आते समय 20-25 लोगों ने उनका विरोध किया है।
केजरीवाल ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि वो विरोध करने वालों से कहना चाहते हैं कि वो स्टेज पर आएं और खुली बहस करें। ये देश उनका भी है, हमारा भी है। लोग अपने आप को छोटा नहीं बनाएं। केजरीवाल ने कहा कि जब वो फर्रुखाबाद आ रहे थे तो कुछ लोगों ने उनको काले झंडे दिखाए। मैं जान हथेली पर लेकर घूमता हूं। देशभर से लोग फर्रुखाबदा पहुंचे हैं। उन्होंने फर्रुखाबाद की जनता से कहा कि वो दोबारा सलमान खुर्शीद को चुनकर दिल्ली नहीं भेजें।
इससे पहले इंडिया अगेंस्ट करप्शन (आईएसी) और कांग्रेसी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इस दौरान आईएसी और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हाथापाई और पत्थरबाजी हुई। हादसे में कई लोग घायल हो गए।
फर्रुखाबाद जाते वक्त आईएसी के मेंबर अरविंद केजरीवाल का जिले में कई जगह जोरदार स्वागत हुआ। हालांकि, कुछ जगहों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल का विरोध भी किया जबकि कन्नौज में केजरीवाल के काफिले को काले झडे दिखाने पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने खदेड़ दिया।
केजरीवाल ने इस प्रदर्शन में विकलांगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का आह्वान किया जिसके बाद भारी तादाद में लोग वहां पहुंचे। लोग वंदे मातरम के नारे लगाए। रैली में कांग्रेस के कार्यकर्ता और आईएसी के कार्यकर्ता आपस में भीड़ गए।
खुर्शीद ने विकलांगों का पैसा चुराया : अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने फर्रुखाबाद में रैली कर सलमान खुर्शीद, प्रधानमंत्री और यूपी के मुख्यमंत्री को लपेटे में लिया और इस सभी पर मिले होने का आरोप मढ़ते हुए कहा कि सलमान खुर्शीद ने विकलांगों का पैसा चुराया है और उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए.
सलमान खुर्शीद के संसदीय क्षेत्र फर्रुखाबाद में अरविंद केजरीवाल ने रैली से पहले ही हंगामा हो गया और केजरीवाल समर्थकों और कांग्रेस समर्थकों में झड़प हो गई. दरअसल, पुलिस ने केजरीवाल की रैली में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के जाने पर रोक लगा दी.
अपने संबोधन के दौरान केजरीवाल ने सबसे पहले लोगों से यह निवेदन किया कि वो हिंसा का रुख नहीं अपनायें. केजरीवाल ने कहा, ‘मैं सलमान कैंप का हूं मैं केजरीवाल कैंप का हूं. यह गलत है. जिन्हें विरोध करना है जरूर करें और सामने आकर बात करें.’
केजरीवाल ने कहा, ‘मुझे कुछ 20-25 लोगों ने काले झंडे दिखाये आज. मुझे लगता है कि सिर्फ इन 25 लोगों के साथ खुर्शीद ये सीट कैसे जीतेंगे.’
इसके बाद केजरीवाल ने सलमान खुर्शीद पर लगाए अपने आरोपों को दोहराते हुए कहा, ‘जितना पैसा सलमान खुर्शीद के एनजीओ को दिया गया था वो सभी चोरी हो गया.’
खुर्शीद पर हमला करते हुए केजरीवाल ने कहा, ‘ये देश के कानून मंत्री थे. इन्होंने अपनी पत्नी के साथ मिलकर सारा पैसा चोरी कर लिया और जब हमने विकलांगों के साथ प्रधानमंत्री जी से मिलने की कोशिश की तो मिलने नहीं दिया गया. पुलिसवालों ने 60-70 विकलांगों से प्रधानमंत्री की सुरक्षा को खतरा का हवाला देते हुए हमें गिरफ्तार कर लिया.’
उन्होंने प्रधानमंत्री पर हमला करते हुए कहा, ‘ये प्रधानमंत्री जिसे 60-70 विकलांगों से डर लगता है वो देश भला क्या चलायेगा. हम 60 विकलांगों से डरने वाले प्रधानमंत्री से इस्तीफे की मांग करते हैं.’
अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘हमारी मांग है सलमान खुर्शीद के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो और उन्हें गिरफ्तार किया जाए.’
केजरीवाल ने कहा, ‘हमने सोचा कि हमने फर्रुखाबाद जा कर उनके मालिक से मिलते हैं. इन्होंने वकीलों का पैसा चुराया. ये आदमी उनका हक मार कर चोरी कर लेता है. किसी भी विकलांगों को यहां से खड़ा करके जिताया जाए.’
केजरीवाल ने कहा, ‘इसके बाद सलमान का बयान आया ‘अब मैं खून से लिखूंगा’. उन्होंने कहा कि मैं सोनिया जी के लिए जान दे सकता हूं. मैं तो सोचता था कि ये देश के लिए जान दे सकते हैं. एक औरत के लिए जान देना. लेकिन इस घोटाले के बाद इनको फायदा हुआ और इन्हें विदेश मंत्री बना दिया गया.’
केजरीवाल ने अखिलेश यादव को भी घेरे में लेते हुए कहा, ‘अखिलेश क्या जांच कर रहे हैं वो तो सिर्फ लीपापोती कर रहे हैं. चोर चोर मौसेरे भाई वाली कहावत है. ये इनको यहां बचायेंगे वो उनको वहां सीबीआई से बचायेंगे.’ उत्तर प्रदेश सरकार की 12 जून की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए केजरीवाल ने कहा, ‘अखिलेश यादव की बनाई गई रिपोर्ट है. ये उस जांच से संबंधित है जो सलमान खुर्शीद के ट्रस्ट से संबंधित है और मायावती के कार्यकाल में शुरू हुई थी. इस रिपोर्ट में जो लिखा है उसपर जिला विकलांग कल्याण अधिकारी के हस्ताक्षर हैं.’
केजरीवाल ने कहा, ‘सभी मिले हैं. सोनिया राहुल चुप क्यों हैं.’ उन्होंने आगे कहा, ‘सभी पार्टियां मिली हुई हैं. अब समाजवादी की सरकार है लेकिन मायावती जेल नहीं जाएंगी. क्या मुलायम सिंह गए थे जब मायावती मुख्यमंत्री थीं?’
केजरीवाल ने कहा, ‘मैंने दिल्ली में लोगों के घर जाकर उनकी काटी गई बिजली कनेक्शन को जोड़ा और कई लोगों ने खुद ही अपना कनेक्शन जोड़ लिया. मैंने ये कोशिश लोगों के मन से डर निकालने के लिए किया.’ 2014 के चुनावों में मेरी पार्टी की अगर थोड़ी भी चली तो और हमने कुछ कारनामा कर दिया तो तय मानिए कि इन सभी खुलासों पर कार्रवाई की जाएगी और छह महीने के बाद इन सभी घोटालेबाजों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.
घोटाले में सभी पार्टियां शामिल हैं और ये राजनीति का मतलब सिर्फ भ्रष्टाचार समझते हैं. राजनीति करने का मतलब है लोगों की सेवा करना लेकिन ये इनकी समझ में नहीं आता. महात्मा गांधी भी राजनीति करते थे और वो जनसेवा के रूप में था.
केजरीवाल ने कहा, ‘अभी एक और खुलासा करने वाले हैं कि पानी के दाम क्यों बढ़े.’
केजरीवाल ने अंत में पुलिसवालों से निवेदन किया कि वो उनकी हिफाजत के लिए कठिन प्रयास नहीं करें. उन्होंने कहा, ‘जाके राखो साईंयां मार सके ना कोई.
मुझ पर हो सकता है हमला: केजरीवाल
फर्रूखाबाद। विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के संसदीय क्षेत्र फर्रूखाबाद में उनके गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) के कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ रैली करने जा रहे इंडिया अगेन्स्ट करप्शन (आईएसी) नेता अरविंद केजरीवाल ने गुरूवार को आशंका जताई कि वहां उन पर हमला हो सकता है।
फर्रूखाबाद के लिए रवाना होने के पहले लखनऊ में संवाददाताओं से बातचीत में केजरीवाल ने कहा कि मैं जिनके खिलाफ रैली करने जा रहा हूं वह चुप नहीं रह सकते। हम पर हमला भी करवा सकते हैं। हम उसके लिए भी तैयार हैं। केजरावाल ने कहा कि मुझे डर नहीं लगता है क्योंकि मेरी जान भगवान के हाथ में हैं सलमान के हाथ में नहीं। इस दौरान केजरीवाल ने उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी की सरकार पर सलमान खुर्शीद को बचाने का आरोप लगाया।
गौरतलब है कि खुर्शीद के गैरसरकारी संगठन जाकिर हुसैन ट्रस्ट पर विकलांगों को उपकरण बांटने के नाम पर मिले अनुदान के दुरुपयोग करने आरोप है। इसी के खिलाफ गुरुवार को केजरीवाल फर्रूखाबाद में रैली करेंगे। उनके साथ बड़ी संख्या में विकलांग भी मौजूद रहेंगे। फर्रूखाबाद के आवास विकास मैदान में होने वाली केजरीवाल की रैली के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
जिसको जो करना है कर ले, जान हथेली पर लेकर घूमते हैं: केजरीवाल
फर्रुखाबाद। आईएसी के अरविंद केजरीवाल ने विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के गढ़ में खुर्शीद को ललकारते हुए कहा है, मैं फर्रुखाबाद आ गया हूं और रैली के बाद आज की रात ट्रेन से चला भी जाऊंगा।’’ उन्होंने कहा कि फर्रुखाबाद आते समय 20-25 लोगों ने उनका विरोध किया है।
फोटो
केजरीवाल ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि वो विरोध करने वालों से कहना चाहते हैं कि वो स्टेज पर आएं और खुली बहस करें। ये देश उनका भी है, हमारा भी है। लोग अपने आप को छोटा नहीं बनाएं। केजरीवाल ने कहा कि जब वो फर्रुखाबाद आ रहे थे तो कुछ लोगों ने उनको काले झंडे दिखाए। मैं जान हथेली पर लेकर घूमता हूं। देशभर से लोग फर्रुखाबदा पहुंचे हैं। उन्होंने फर्रुखाबाद की जनता से कहा कि वो दोबारा सलमान खुर्शीद को चुनकर दिल्ली नहीं भेजें।
इससे पहले इंडिया अगेंस्ट करप्शन (आईएसी) और कांग्रेसी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इस दौरान आईएसी और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हाथापाई और पत्थरबाजी हुई। हादसे में कई लोग घायल हो गए।
फर्रुखाबाद जाते वक्त आईएसी के मेंबर अरविंद केजरीवाल का जिले में कई जगह जोरदार स्वागत हुआ। हालांकि, कुछ जगहों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल का विरोध भी किया जबकि कन्नौज में केजरीवाल के काफिले को काले झडे दिखाने पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने खदेड़ दिया।
केजरीवाल ने इस प्रदर्शन में विकलांगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का आह्वान किया जिसके बाद भारी तादाद में लोग वहां पहुंचे। लोग वंदे मातरम के नारे लगाए। रैली में कांग्रेस के कार्यकर्ता और आईएसी के कार्यकर्ता आपस में भीड़ गए।
केजरीवाल समर्थकों को कांग्रेसियों ने पीटा, खुर्शीद के गढ़ में पहुंचे केजरीवाल
फर्रुखाबाद : विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के ट्रस्ट के खिलाफ अरविंद केजरीवाल अब से कुछ देर बाद ही फर्रुखाबाद में सभा करेंगे। केजरीवाल की रैली मे शामिल होने आ रहे भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता मुन्ना शुक्ला और उन की टीम पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने हमला किया और उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। घटना कायमगंज इलाके की है। फर्रुखाबाद में रैली स्थल के आसपास स्थानीय कांग्रेस के नेताओं ने 'मैं सलमान हूं' की टोपी लगा रखी है।
इंडिया अगेंस्ट करप्शन (आईएसी) ने गत दिनों फर्रुखाबाद में प्रदर्शन करने की घोषणा की थी। इस पर खुर्शीद ने अपने समर्थकों के बीच केजरीवाल को फर्रुखाबाद जाकर लौटने की चुनौती दी थी। इसी कारण केजरीवाल की सभा से पहले सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। केजरीवाल ने खुद हमले की आशंका भी जताई है। इन सबके मद्देनजर पुलिस ने दोनों पक्षों के 102 समर्थकों को एहतियातन हिरासत में लिया है। स्थानीय प्रशासन ने फर्रुखाबाद में बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात किए हैं। किसान यूनियन ने केजरीवाल के समर्थन में 1500 लठैत तैनात करने का ऐलान किया है। वहीं, प्रशासन ने लाठी पर रोक लगा दी है।
केजरीवाल गुरुवार की सुबह अपने समर्थकों सहित पद्मावत एक्सप्रेस से लखनऊ पहुंचे। वह सड़क के रास्ते कानपुर (कानपुर के पास की तस्वीरें देखिए), उन्नाव होते फर्रुखाबाद गए। फर्रुखाबाद खुर्शीद का संसदीय क्षेत्र है। उनके जाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट पर विकलांगों की सहायता के लिए आई राशि में गबन का आरोप है।
Subscribe to:
Posts (Atom)
"
"





