" "

भ्रष्टाचार के खिलाफ भारत समर्थक

चंद्रशेखर आज़ाद जी को उनके जन्मदिवस पर शत शत नमन ...

माँ भारती के अमर सपूत महान क्रांतिकारी, बलिदानी और युवाओ के प्रेरणास्रोत चंद्रशेखर आज़ाद जी को उनके जन्मदिवस पर शत शत नमन ...


एक ऐसा योद्धा जो चाहता तो शान से ऐशोआराम की जिंदगी जी सकता था . लेकिन उस मतवाले ने इस देश की आज़ादी के खातिर काँटों भरी डगर चुनी


नही किसी के सामने हमने अपना शीश झुकाया है
जो हम से टकराने आया काल उसी का आया है
तेरा वैभव सदा रहे माँ विजय ध्वजा फहराये हम
जय भारत वन्दे मातरम् जय भारत वन्दे मातरम्

भूमि अधिग्रहण किसान के साथ धोखा : अरविंद

जागरण संवाद केंद्र, राई : टीम अन्ना के प्रमुख सदस्य अरविंद केजरीवाल ने कहा कि किसानों की सहमति के बिना भूमि अधिग्रहण सरासर धोखा है। इसे टीम अन्ना किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि किसानों की लड़ाई में टीम अन्ना उनके साथ है और उनका पूरा समर्थन दिया जाएगा।


वे रविवार को प्रशांत भूषण के साथ भूमि अधिग्रहण के विरोध में सोनीपत में चल रहे किसानों केधरनों को समर्थन देने कुंडली पहुंचे थे। इस दौरान बीसवां मील चौक, बढ़खालसा चौक, सैदपुर व कुंडली धरने के किसानों ने कुंडली पहुंचने पर टीम अन्ना के दोनों प्रमुख सदस्यों का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि टीम अन्ना भूमि अधिग्रहण के विरोध में हर कदम पर किसानों का साथ देगी। उनकी टीम के सदस्य सदा से ही किसानों के हमदर्द रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर पूरे देश में सरकार कहीं भी भूमि अधिग्रहण करना चाहती है तो उसे पहले गाव में पंचायत कर किसानों से जानना चाहिए कि वे जमीन देना चाहते हैं या नहीं। किसानों के कहने के अनुसार भूमि का उचित मुआवजा देना चाहिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि आचार्य बालकृष्ण को गिरफ्तार कर सरकार बाबा रामदेव केकाले धन के खिलाफ चलाए जा रहे आदोलन को दबाना चाहती है। यह सरकार की साजिश है। इस दौरान प्रशांत भूषण ने कहा कि देश में नक्सलवाद को बढ़ावा देने में वर्तमान भूमि अधिग्रहण की नीति काफी हद तक जिम्मेदार है। अगर यही हालत रहे तो किसान लगातार बागी होकर हथियार उठाने को मजबूर होगा। सरकार को चाहिए कि जल्द किसान हितैषी अधिग्रहण कानून बनाकर उसे लागू करे।


वहीं भाकियू-अ के प्रदेशाध्यक्ष शमशेर दहिया ने कहा कि सरकार चाहे जितने हथकंडे अपना ले, लेकिन जबरदस्ती उनकी जमीन का अधिग्रहण नहीं कर सकती। जब तक प्रदेश में नई अधिग्रहण नीति लागू नहीं होती तब तक किसान अपनी एक इंच जमीन भी सरकार को नहीं देंगे। किसानों ने कहा कि राजीव गाधी एजुकेशन सिटी में शिक्षण संस्थानों का शिलान्यास मुख्यमंत्री ने दबाव बनाकर किया है।


इस दौरान बीसवां मील धरने के प्रधान राजपाल सेवली, कुंडली धरने के प्रधान राजकुमार खत्री, बढ़खालसा धरने के प्रधान रामचंद्र दहिया, सैदपुर धरने के प्रधान बलबीर राणा, भाकियू-अ के प्रदेश महासचिव जगमोहन मलिक, विरेंद्र चोटीवाला, सिविल सोसायटी सोनीपत के राज सिंह दलाल, सुरेश दहिया, प्रताप छिल्लर, रघबीर पहल, रतन सिंह, बलविंद्र बाजवा, भाकियू-अ की महिला प्रदेशाध्यक्ष रिसालो, चंद्रो, सुनीता गोदारा आदि मौजूद थे।

हम बलिदान के लिए तैयार होकर अनशन पर बैठेंगे : अरविंद केजरीवाल

लोकपाल विधेयक पारित कराने की मांग पर इस महीने की 25 तारीख से जंतर-मंतर पर अनशन करने जा रहे अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि टीम अन्ना के लिए यह आरपार की लड़ाई है और वे बलिदान के लिए तैयार होकर अनशन पर बैठेंगे।

 इस बार अन्ना हज़ारे की बजाय उनकी टीम के केजरीवाल, मनीष सिसौदिया और गोपाल रॉय आदि अनशन करेंगे। केजरीवाल ने कहा, ‘‘इस अनशन से रामराज्य नहीं आ जाएगा। लड़ाई अभी बहुत लंबी है। लेकिन हमारे लिए यह आर-पार की लड़ाई है। हम बलिदान के लिए तैयार होकर अनशन पर बैठेंगे।’’

 उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के 34 मंत्रियों में से 15 पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। अगर लोकपाल बन जाता तो कई मंत्री जेल में होते। इसलिए ये कभी नहीं चाहेंगे कि लोकपाल आये। उन्होंने संसद में कुछ सदस्यों के दागी होने का अपना आरोप भी दोहराया।

 प्रधानमंत्री समेत 15 मंत्रियों के खिलाफ आरोपों की स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए ही लोकपाल की लड़ाई लड़ने की उन्होंने बात की। उन्होंने कहा कि सरकार के साथ सबसे पहले लोकपाल के लिए जो संयुक्त मसौदा समिति बनाई गयी थी, उसमें शामिल पांच मंत्रियों में से चार पर आरोप हैं।

 अपने उपर लग रहे निरंकुशता के आरोपों के संबंध में पूछे गये सवाल पर केजरीवाल ने कहा कि कुछ लोगों ने पहले अन्ना हजारे पर निशाना साधा लेकिन ऐसा करने से उनका ही कॅरियर खराब हो गया तो उन्होंने ‘‘मुझे निशाना बनाना शुरू कर दिया है।’’

 टीम अन्ना से अलग हुए सामाजिक कार्यकर्ताओं पीवी राजगोपाल और राजेंद्र सिंह आदि से मतभेदों के बारे में पूछे जाने पर केजरीवाल ने कहा कि हम तभी से जानना चाह रहे हैं कि उनके अलग होने की क्या वजहें रहीं लेकिन उन्होंने अब तक स्पष्ट नहीं किया।

साथ ही उन्होंने कहा, ‘‘यह किसी का शादी ब्याह नहीं है। यह देश के करोड़ों लोगों का आंदोलन है। कौरवों और पांडवों की लड़ाई है, जिसमें एक तरफ भ्रष्टाचार में लिप्त सरकार है और दूसरी तरफ करोड़ों लोग हैं। अब यह लोगों को तय करना है कि वे किस ओर रहना चाहते हैं।’’

 अनशन के संदर्भ में बांटे जा रहे पर्चों में अन्ना हजारे के साथ केवल केजरीवाल की तस्वीर होने और अन्य साथियों को तवज्जो नहीं दिये जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस तरह का आरोप आंदोलन को तोड़ने की कोशिश है। आरोप लगाने वालों को उस पर्चे पर 15 मंत्रियों की बड़ी तस्वीरें नहीं दिखाई दे रहीं हैं।

लोकपाल विधेयक पर विचार कर रही राज्यसभा की प्रवर समिति पर एक बार फिर सवाल खड़ा करते हुए केजरीवाल ने कहा कि समिति का गठन ही लोकपाल को टालने के लिए किया गया है। उन्होंने लोकपाल पारित नहीं होने के लिए कांग्रेस, भाजपा, सपा और बसपा समेत सभी राजनीतिक दलों को जिम्मेदार ठहराया।

Corruption in INDIA



Pending criminal cases – Times of India, May 2011

Corrupt Sectors – KPMG Study, 2011


Bribe for work in public office – Transparency International, 2008

Corruption Perceptions Index – Transparency International, 2011

Corrupt States – BBC News Report, 2012

$18.42 billion squandered - Corruption in India: The DNA and RNA by Professor Bibek Debroy and Laveesh Bhandari

$462 billion, $640 billion - Washington-based Global Financial Integrity, November 2010

टीम अन्ना 22 को निकालेगी कार व मोटरसाइकिल रैली

लोकपाल बिल को लेकर अन्ना हजारे फिर से दिल्ली में अपना आंदोलन शुरू करने जा रहे हैं। इससे पहले टीम अन्ना 22 जुलाई को कार व मोटरसाइकिल रैली निकाल सरकार को आमजन की ताकत का एहसास कराएगी। टीम अन्ना के अनुसार यह रैली आंदोलन का ट्रेलर होगा।


टीम अन्ना के सदस्य मनीष सिसौदिया बताया कि अन्ना हजारे 25 जुलाई से अपना अनशन शुरू करेंगे। इससे पहले एक रैली निकाली जाएगी, जो सांकेतिक प्रदर्शन होगा। यदि सरकार 24 जुलाई तक हमारी मांग मान लेती है तो संभवत: अन्ना के अनशन का कार्यक्रम रद किया जा सकता है। वहीं रैली के आयोजक ठाकुर देवेंद्र सिंह ने बताया कि इस रैली में दिल्ली के अलावा गुड़गांव, फरीदाबाद, नोएडा, गाजियाबाद व मेरठ से भी अन्ना समर्थक इस रैली में शामिल होंगे। यह रैली दिल्ली व एनसीआर से होते हुए राजघाट पहुंचेंगी। यहां सभी एकत्र हो शाम को जंतर मंतर जाएंगे। रैली में 900 से अधिक गाड़ियों होंगी, जिसमें करीब 200 मोटरसाइकिलें होंगी।


टीम अन्ना के अनुसार यह रैली पूरी तरह से नियंत्रित व अनुशासित होगी। साइकिल सवारों को भी इस रैली में शामिल होने की छूट दी गई है। रैली में पानी की टंकियां साथ चलेंगी और खाने की भी व्यवस्था होगी। रैली के दौरान टीम अन्ना के वालंटियर स्कॉट पुलिस की भूमिका निभाएंगे, ताकि आम लोगों को रैली की वजह से परेशानी न हो।

राहुल गांधी से नहीं उम्मीद टीम अन्ना को

राहुल गांधी के केंद्र सरकार या कांग्रेस संगठन में उच्च पद पर पहुंचने पर भी टीम अन्ना को मजबूत लोकपाल बिल में सहयोग की उम्मीद नहीं है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे टीम अन्ना के वरिष्ठ सदस्य अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को फरीदाबाद में स्पष्ट किया कि राहुल भी कांग्रेस की नीति से अलग नहीं चलेंगे। उधर, पलवल के एसपीएस इंटरनेशनल स्कूल में इंडिया अगेंस्ट करप्शन की स्थानीय इकाई की जनसभा में उन्होंने कहा कि पूरा देश भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मंत्रिमंडल के 34 में 15 मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। यदि राहुल गांधी मजबूत लोकपाल बिल मंजूर कराते हैं तो फिर 15 मंत्री जेल की सलाखों के पीछे चले जाएंगे।

एनआइटी के वैश्य भवन में 25 जुलाई से दिल्ली के जंतर-मंतर पर शुरू होने वाले अनशन के लिए आमंत्रण देने पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले नया राजनीतिक विकल्प सामने आएगा, जो जनभावनाओं के अनुरूप मजबूत लोकपाल बिल मंजूर कराएगा। उन्होंने इस बात से इनकार किया कि टीम अन्ना कोई राजनीतिक दल बनाने जा रही है।

उन्होंने कहा कि 25 जुलाई से शुरू हो रहे अनशन में अन्ना हजारे मौजूद रहेंगे पर अनशन नहीं करेंगे। अनशन टीम अन्ना के युवा सदस्य करेंगे। अनशन पर वे स्वयं, गोपाल राय व मनीष सिसोदिया बैठेंगे। उन्होंने कहा कि अन्ना हजारे को अनशन न करने के लिए टीम अन्ना ने उनकी बढ़ती उम्र व बीमार रहने के कारण राजी किया है।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि चंडीगढ़ व दिल्ली में बैठे नेताओं व उनके अधिकारियों के भ्रष्टाचार के कारण ही फरीदाबाद से बड़े उद्योग पलायन कर गए।

टीम अन्ना के सदस्य संजय सिंह ने लोगों से अपील की कि वे जाति, धर्म व आरक्षण जैसे सवालों से ऊपर उठकर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ें। गोपाल राय ने कहा कि टीम अन्ना सहित पूरा देश ऐसा लोकपाल बिल चाहता है जिसमें प्रधानमंत्री से लेकर पटवारी तक कार्रवाई के दायरे में हो।

कार्यक्रम का संचालन सुरेश कौशिक ने किया और मुख्य आयोजक सतीश भाटिया ने लोगों का आभार जताया। इस मौके पर प्रमुख रूप से सर्वजन संघर्ष समिति के रणबीर चंदीला, डा.आरडी बंसल,जगदीश गोयल, शक्ति विनायक, पूर्व पार्षद सीमा त्रिखा,समाजसेवी आनंदकांत भाटिया, उद्योगपति जगत मदान, शिक्षाविद् पवन गुप्ता मुख्य रूप से मौजूद थे।

पलवल में केजरीवाल ने कहा कि अन्ना आंदोलन ने पूरे देश को जोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही नहीं, भाजपा, सपा, बसपा व अन्य दल भी जन लोकपाल के विरोधी हैं। इस अवसर पर मनीष सिसौदिया भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन एसपीएस के चेयरमैन सुरेश भारद्वाज ने किया

बाबा रामदेव के सहयोगी आचार्य बालकृष्ण को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह तो होना ही था आखिर उत्तरांचल में कांग्रेस की सरकार जो बन गई हैं
अब इनको सब कुछ झूठा जालसाज़ नज़र आयेगा ..क्यूँ की यह काले धन, भ्रस्टाचार पर जो अपना इतना बड़ा सा मुह खोलते है किसने कहाँ है इनको यह सब करने के लिए अपनी दवाई बेचों शांति से , एक बाबा रामदेव है यह नहीं की सिर्फ योग कराएँ लोगो क्या ज़रूरत है

आन्दोलन करने की लोगो को जगाने की .. यह दोनों यह भूल गए 'की जगाया उसे जाता है जो सोया हो ,अरे पागलों जो सोने का नाटक कर रहा हो उसे भाई राजीव दीक्षित ,बाबा रामदेव , आचार्य बालकृष्ण ,अन्ना हजारे तो क्या स्वयं भगवन भी नहीं जगा सकता है यह भारत की जनता हैं

सिकंदर के हमले के बाद चाणक्य ने जगाया था,तब चन्द्रगुप्त की सुरक्षा में और आचार्य चाणक्य के मार्ग दर्शन में फिर चन्द्र गुप्त की आने वाली कुछ पीढ़ियों तक जीवत रहें पर उसके बाद से आज तक सो ही रहें है बीच-बीच में
(महाराणा प्रताप ,प्रथ्विराज चौहान ,वीर शिवाजी ,वीर सावरकर आदि अनेकों
महा पुरषों )
कभी कोई जगा देता है थोड़े समय के लिए उसके बाद फिर सो जाती है .. जो समाज साढ़े तीन लाख क्रांतिकारियों की शहादत के बाद भी नहीं जगता मेरी नज़र में उस समाज को सोया हुआ नहीं ,और न ही पंगु कहा जायेगा ,
बल्कि उस समाज की आने वाली पीढियां कहेंगी की हमारी पिछली पीढ़ियों की नपुंसकता के कारण हमे आज यह दिन देखने पढ़ रहें हैं ..जी हाँ हमारा समाज नपुंसकता की और बढ चूका है अगर अप खुद को इस समाज का अंग नहीं बनने देना चाहते तो...

आज ही अपनी आवाज़ उठाये भ्रष्ट सरकार ,भ्रष्ट नीतियों ,आये दिन होने वाले घोटालो ,आतंकवादी घटनाएँ ,कालाधन वापस लाने के लिए ,सम्पूर्ण व्यवस्था परिवर्तन के लिए ..
" "