" "

भ्रष्टाचार के खिलाफ भारत समर्थक

देश के भ्रष्ट लोगों के खिलाफ लड़नी लड़ाई : अन्ना हजारे


आजादी की लड़ाई में शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव सिंह की अहम भूमिका रही है। उनके बलिदान से देश को आजादी मिली है। लेकिन देश के अंदर बैठे भ्रष्ट लोगों के खिलाफ एक लड़ाई ओर लड़नी है ताकि देश को बचाया जा सके। यह बात भ्रष्टाचार के खिलाफ जनआंदोलन छेड़ने वाले व समाजसेवी अन्ना हजारे ने कही। वे बुधवार को भिवानी रोड स्थित जनसेवा संस्थान में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इसके उपरांत उन्होंने पत्रकारवार्ता को भी संबोधित किया।

जनसेवा संस्थान के अध्यक्ष स्वामी परम चैतन्य की सेवाओं से प्रभावित अन्ना हजारे ने कहा कि इस प्रकार की सेवा की भावना से उन्हें भी सेवा करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होने कहा कि जनता की सेवा ही ईश्वर की सेवा है। उन्होंने कहा कि देश 66 वर्ष की स्वतंत्रता के बाद सेवा भाव मिट जाने से भ्रष्टाचार में लिप्त हो गया हेै। इस स्थिति के लिए किसको दोष दिया जाए। उन्होंने कहा कि आज सता से पैसा ओर पैसे से सता का चलन बढ गया है। अन्ना ने कहा कि राजनैतिक लोग चाहते है कि वे शमशान घाट पर भी राज सिंहासन पर बैठ कर जाएं। उन्होंने कहा कि अगर आमजन यही भावना मन में रखे की वे क्या ले कर आया है ओर क्या लेकर जाऐगा तो स्थिति में परिवर्तन आ सकता है। उन्होनें उपस्थित जनसमूह से आहवान किया कि वे भ्रष्टाचारी व असामाजिक तत्वों की न सुने ओर अपने वोट का सही प्रयोग करते हुए चरित्रवान को ही अपना मत दे। अन्ना हजारे ने कहा कि 1965 के युद्ध के समय उन्होंने निर्णय लिया था कि वे अपना बाकी का जीवन देश व समाज की सेवा में लगा देगें। उन्होनें कहा कि आज देश के अंदर छुपे हुए शत्रुओं से लड़ाई लड़नी है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के विरूद्ध लड़ते हुए छह भ्रष्ट मंत्रियों व 400 से अधिक अधिकारियों को घर बिठा दिया है ओर अब भी उनका संघर्ष जारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि गांव-गांव जाकर इस विषय में लोगों को जागरूक करने का आहवान किया।

- अन्ना हजारे ने सत्ता व विपक्ष पर भी साधा निशाना

सत्ता व विपक्ष पर निशाना साधते हुए अन्ना ने कहा कि सभी राजनेताओं ने बीस हजार चंदा देने तक हिसाब न देने का बिल पास करा दिया क्योकि सभी माल हजम करने में एक है। काले धन को सफेद बनाने के लिए राजनैतिक दलों को यह राह बडी आसान लगती है। इससे पहले जनसेवा संस्थान में पहुचने पर अन्ना हजारे की टीम का जोरदार स्वागत किया गया। सभा स्थल मंच पर सभी आगुतक नेताओं ने भारत माता के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलित करके जनसभा का शुभारंभ किया। जनसेवा संस्थान पब्लिक स्कूल के बच्चों ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत करके उपस्थित लोगो को भाव-विभोर कर दिया। सभा का संचालन जन जागरण समिति के अध्यक्ष स्वामी परम चैतन्य ने किया तथा संयोजक मेजर मेयर सिंह राठी ने सभी नेताओं व अतिथियों का स्वागत किया।

" "