भ्रष्टाचार के खिलाफ भारत
" "

भ्रष्टाचार के खिलाफ भारत समर्थक

अन्ना हजारे पिता तुल्य है हमारे आदर्श : मनीष सिसौदिया


आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष सिसौदिया ने कहा, कैबिनेट में पेश किए गए सरकार के लोकपाल बिल से आमजन को कोई लाभ नहीं मिलेगा। जनलोकपाल बिल ही भ्रष्टाचार मिटा सकता है। अन्ना हजारे को पिता तुल्य और आदर्श बताते हुए उन्होंने लोकसभा चुनाव में सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारने का दावा किया।

नगर स्थित पार्टी कार्यालय पर सोमवार को प्रेस कांफ्रेस में मनीष सिसौदिया ने कहा, अन्ना हजारे के नेतृत्व में बना जनलोकपाल बिल का खाका सशक्त था। यदि भ्रष्टाचार मिटाना है तो उसी जनलोकपाल को लागू करना होगा। सरकार ने जिस लोकपाल को कैबिनेट में मंजूरी दिलाई है, वह निर्बल है। आमजन को उससे कोई लाभ नहीं मिलेगा और न ही भ्रष्टाचार मिलेगा। उन्होंने कहा, लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी की पूरी तैयारी है। प्रदेश की सभी सीटों पर उम्मीदवारों को उतारा जाएगा। जनता विपक्षी दलों को इस बार उनकी औकात बता देगी। उन्होंने भरोसा दिलाया, आप भ्रष्ट अफसरों और भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए मैदान में आई है। जनता को उसका हक और मूलभूत सुविधाएं दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। अन्ना हजारे द्वारा पार्टी अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल को लालची बताए जाने के सवाल पर बोले, अन्ना हजारे हमारे पिता तुल्य और आदर्श हैं। हजारे अराजनैतिक रूप से भ्रष्टाचार मिटाने के पक्षधर हैं, जबकि पार्टी राजनीति के अंदर रहकर यह काम करना चाहती है। इस मौके पर एडवोकेट सोमेंद्र सिंह ढाका, विजयश्री, अनुज ढाका, अजीत कुमार, मनोज आर्य आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

" "