" "

भ्रष्टाचार के खिलाफ भारत समर्थक

अन्ना हजारे के देश व्यापी दौरे से घबराए भ्रष्ट नेता

इंडिया अगेंस्ट करप्शन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को रामलीला द्वार के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। जिला प्रमुख पंडित देवेश पलिया नागपुर में अन्ना के काफिले पर हुए हमले की निंदा की। उन्होंने कहा अन्ना हजारे के देश व्यापी दौरे से भ्रष्ट नेताओं को भय सताने लगा है। इसी की परिणति यह हमला है। उन्होंने कहा अगर उनकी मांगें नहीं मानी गई तो संगठन अनिश्चितकालीन हड़ताल करेगा। शहर प्रमुख राकेश यादव ने कहा जब एक सत्तर साल का व्यक्ति देश के लिए भ्रष्टाचार की लड़ाई लड़ रहा है तो हम क्यों नहीं? उन्होंने लोगों से इस आंदोलन में सहभागिता की अपील की। डॉ. अखिलेश शर्मा ने कहा वह पूरी तरह अन्ना के साथ हैं, अगर जरूरत पड़ी तो वे अन्ना के लिए पार्टी छोड़ने को तैयार हैं। बाबा हजारीलाल ने कहा वह पूरी तरह अन्ना की लड़ाई में उनके साथ हैं। महेंद्र पाल सिंह ने इस लड़ाई को आजादी की दूसरी लड़ाई बताया। उन्होंने बताया कि कल 20 मई को कोटला मोहल्ले में राजा राम मूर्ति के पास सुबह नौ बजे बैठक होगी। क्षेत्रीय लोगों से बैठक में पहुंचने की अपील की है। 
" "