" "

भ्रष्टाचार के खिलाफ भारत समर्थक

अन्ना पर हमले से भड़की IAC

नागपुर (महाराष्ट्र) में समाजसेवी अन्ना हजारे पर 16 मई को युवक कांग्रेस द्वारा किए गए हमले से क्षुब्ध इंडिया अगेंस्ट करप्शन के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर धरना दिया।


मुख्यालय पर सभा के दौरान वक्ताओं ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि गांधीवाद का चोला ओढ़े कांग्रेस अब फांसीवाद की राह पर चल पड़ी है। जन लोकपाल की मांग को लेकर लड़ाई लड़ रहे अन्ना पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हमला इस बात का पुख्ता प्रमाण है। कांग्रेस अब जन भावनाओं को कुचलने के लिए किसी स्तर पर आने को तैयार हो गई है। अन्ना व उनकी टीम कांग्रेस के इस कृत्य से घबराने वाली नहीं है। केंद्र सरकार को जन लोकपाल लागू करना ही होगा।


चेताया कि अन्ना हजारे पर हमला करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई न हुई और जन लोकपाल बिल के बाबत केंद्र सरकार ने कोई ठोस निर्णय नहीं लिया तो वे संघर्ष का मार्ग चुनने को मजबूर होंगे। धरना में रामधीरज, संजीव सिंह, अभिषेक, पुरूषोत्तम पटेल, ताराशंकर, राजकुमार, रंजूबाला सिंह, जयप्रकाश, बृजेंद्र दूबे समेत अन्य थे।
" "