" "

भ्रष्टाचार के खिलाफ भारत समर्थक

अन्ना ने गांधी, खादी व हिंदी से लोगों को जोड़ा

देश के नौजवान गांधी जी के विचारों, खादी व हिंदी को भूल रहे थे। भ्रष्टाचार के विरूद्ध अन्ना हजारे के अभियान ने लोगों को गांधी, खादी व हिंदी से जोड़ दिया है। युवा पीढ़ी का गांधी पर विश्वास बढ़ा है। लोगों गांधी जी के विचारों को फिर से आत्मसात करना शुरू कर दिये है।


यह बातें डीएवी पीजी कॉलेज में युवा महोत्सव पर आयोजित कवि सम्मेलन में गुरुवार को भाग लेने प्रसिद्ध युवा कवि कुमार विश्वास ने कही। वह परिसर में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अन्ना द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ जो अभियान चलाया। उसके चलते समाजिक दबाव बढ़ा है। भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम का ही असर रहा है कि तमाम नेताओं को सत्ता के गलियारों से निकल कर सड़क पर उतरना पड़ा है। एक सवाल के जबाब में उन्होंने कहा कि अन्ना की तुलना गांधी जी से नहीं की जा सकती। गांधी जी उच्च शिक्षा हासिल की थी। जब कि अन्ना हजारे पांचवी तक ही पढ़े है। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में ज्ञान अर्जित करना बहुत जरूरी है। युवाओं को पढ़ाई पूरे मनोयोग से करना चाहिए।
SEND THIS POST TO YOUR FACEBOOK FRIENDS/GROUPS/PAGES
" "