" "

भ्रष्टाचार के खिलाफ भारत समर्थक

संसद में हत्यारे और बलात्कारी हैं: केजरीवाल

Add caption
नई दिल्ली।। मजबूत लोकपाल कानून के लिए यूपी में जन जागरूकता अभियान चला रही टीम अन्ना शनिवार को ग्रेटर नोएडा में आपे से बाहर हो गई। टीम अन्ना के प्रमुख सदस्य अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भारतीय संसद में हत्यारे और बलात्कारी बैठे हैं। उन्होंने कहा कि मुलायम, लालू और राजा जैसे लोग संसद में बैठ कर देश का कानून बना रहे हैं। वे पैसा इकट्ठा कर रहे हैं। इन लोगों को संसद से बाहर करने की जरूरत है। सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने केजरीवाल के बयान की कड़ी निंदा की है।

ग्रेटर नोएडा में आयोजित एक सभा में उन्होंने कहा कि लुटेरे और बलात्कारी सहित सभी प्रकार के बुरे तत्व संसद पर कब्जा जमाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि संसद से बुरे तत्वों को निकालने के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी। बुरे तत्व हम सभी के लिए एक बड़ी परेशानी बने हुए हैं।
" "