" "

भ्रष्टाचार के खिलाफ भारत समर्थक

भ्रष्टाचार चरम पर, आम जनता भ्रष्ट व्यवस्था से त्रस्त : जिलाध्यक्ष


भ्रष्टाचार चरम पर है। आम जनता भ्रष्ट व्यवस्था से त्रस्त है। कहीं से लोगों को न्याय नहीं मिल रहा है। भ्रष्टाचार के खिलाफ हमेशा से संघर्ष करने वाली कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की वर्तमान सामाजिक परिवेश में जिम्मेवारी बढ़ गयी है। आम लोगों को भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने की दिशा में कांग्रेस के कार्यकर्ता ईमानदारी से आगे आयें।

हाजीपुर के एसडीओ रोड स्थित वैशाली जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में रविवार को आयोजित बैठक में अपने विचार रखते हुए जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने उक्त बातें कही। जिलाध्यक्ष श्री सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पार्टी के पदाधिकारियों के अलावा तमाम प्रखंड अध्यक्ष उपस्थित थे। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज जरूरत है कि पार्टी के कार्यकर्ता जमीन पर काम करें एवं हर व्यक्ति का अपनी सेवा के जरिये दिल जीतकर पार्टी को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जब आम लोगों के सुख-दुख के भागीदारी बनेंगे तो न सिर्फ उनके प्रति बल्कि पार्टी के प्रति आम लोगों के दिल में जगह बनेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं युवा नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में इसी सोच के साथ पूरे देश में पार्टी काम कर रही है। वर्तमान परिवेश में भ्रष्टाचार पर निशाना साधते हुए जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि पंचायतों में फैले व्याप्त भ्रष्टाचार से आम जनता को निजात दिलाने के लिए पार्टी को संघर्ष करने की आवश्यकता है। पार्टी को प्रखंड स्तर पर मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में दलित, अल्पसंख्यक एवं महिलाओं को जोड़ने की आवश्यकता है। बैठक में प्रखंड के सभी पंचायतों से समर्पित कार्यकर्ताओं को जोड़कर पंचायत स्तर पर कमेटी बनाकर केन्द्र प्रायोजित योजनाओं की जनता के बीच में जानकारी के साथ-साथ पंचायत में फैली भ्रष्टाचार के खिलाफ एक मुहिम चलाने का प्रस्ताव पारित किया गया।

बैठक में प्रदेश प्रतिनिधि मुकेश रंजन, तारक चौधरी, प्रवक्ता ब्रह्मादेव भगत, प्रखंड अध्यक्ष ललन प्रसाद सिंह, अश्वनी कुमार, अनिमा सिंह, मीना देवी, शीला देवी, सुजीत कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, मो. नाजीर अहमद, मुरलीधर चौधरी, संजय यादव, मो. साकीब एजाज, विपिन कुमार, शत्रुघ्न प्रसाद चौधरी, विजय कुमार सिंह, कमलेश्वर प्रसाद सिंह तथा रघुनाथ राय समेत कई प्रमुख पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।


SEND THIS POST TO YOUR FACEBOOK FRIENDS/GROUPS/PAGES
" "