प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने एक बार फिर केंद्र सरकार और महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ आंदोलन की हुंकार भरी हैं। इस बार अन्ना हजारे ने आरटीआई कानून में केंद्र सरकार के बदलाव के प्रस्ताव पर कहा कि यदि आरटीआई कानून में बदलाव हुआ तो हम आंदोलन करेंगे। अन्ना हजारे अपने गृह नगर रालेगण सिद्धि में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
अन्ना ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री आरटीआई कानून को बदलने को तैयार हैं। यदि बदलाव हुआ तो इसका जमकर विरोध किया जाएगा। आरटीआई कानून के प्रभावी होने के बाद से घूसखोरी में कमी आई हैं। केंद्र सरकार भ्रष्टाचार नहीं मिटाना चाहती। भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे मंत्रियों को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
अन्ना हजारे ने महाराष्ट्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि राज्य में मजबूत लोकायुक्त नहीं आया तो आंदोलन होगा। राज्य के मुख्यमंत्री ने लोगों से जो वादा किया था, उसको नहीं निभाया है।