दिल्ली में सामूहिक दरिंदगी की शिकार 23 वर्षीय छात्रा की मृत्यु पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि पीड़िता की मृत्यु हम सबके लिए दुख और शर्म की बात है।
केजरीवाल ने ट्विटर पर अपनी ट्वीट में कहा कि क्या हम सब उसकी मौत के जिम्मेदार नहीं है। क्या हम अब कुछ कर सकते हैं ताकि आधी मानवता हमारे बीच खुद को सुरक्षित महसूस करने लगे।
उन्होंने कहा कि लोगों को इस लडकी की मौत को खाली नहीं जाने देना चाहिएट उन्होंने जंतर-मंतर पर ग्यारह बजे शोकसभा के लिए लोगों के पहुंचने का न्यौता भी दिया।
आप नेता ने कहा कि उनकी पार्टी के सदस्य मुंह पर काला कपड़ा बांध कर मौन धरने पर बैठेंगे। (वार्ता)