![]() |
arvind kejriwal - digvijay |
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने अरविंद केजरीवाल पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि वह अपने हितों की पूर्ति करने वाले महत्वाकांक्षी और अहंकार से भरे व्यक्ति हैं। हिटलर जैसी उनकी प्रवृति है।
केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि वह शनिवार को भी केजरीवाल से सवाल करेंगे और पूछेंगे कि क्या वह आरएसएस, अन्ना हजारे और रामदेव की तरह उनसे पूछे गए असहज सवालों को खारिज करेंगे।
केजरीवाल को लिखे पत्र में सिंह ने कहा, 'आपके पूर्व सहयोगी वाई. पी. सिंह ने आपको हिटलर कहा मैं आपमें इसके लक्षण देख सकता हूं। मेरे विचार में आपकी सार्वजनिक मुद्दों पर संघर्ष करने वाले व्यक्ति की छवि अब बदल गई है। अब आपकी छवि अपने हितों की पूर्ति करने वाले महत्वाकांक्षी और अहंकारी व्यक्ति की बन गई है जो लोकतंत्र का सम्मान नहीं करता।'
दिग्विजय सिंह ने कहा, 'आप आरटीआई आंदोलन में अपनी गुरु अरुणा रॉय को भी साथ नहीं ले सके। इसके बाद आप किरण बेदी से अलग हो गए और फिर अन्ना हजारे के साथ भी ऐसा ही किया।' कांग्रेस महासचिव ने दावा किया कि केजरीवाल चाहते थे कि उन्हें राष्ट्रीय सलाहकार परिषद(एनसीए) का सदस्य मनोनित किया जाए।
उन्होंने कहा, "आप एनएसी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलना चाहते थे और सदस्य बनाए जाने का अनुरोध किया था। मैंने आपके नाम का प्रस्ताव नहीं किया। सोनिया ने अरुणा रॉय को लिया।"