लखनऊ. बुधवार को दिन भर चले केजरीवाल-कांग्रेस और भाजपा के विवाद का असर अब संगम नगरी इलाहाबाद मे भी नज़र आने लगा है। इलाहाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तरफ से केजरीवाल की एक विवादित होर्डिंग शहर के सुभाष चौक पर लगायी गयी है। इस होर्डिंग में एक तरफ अन्ना तो दूसरी तरफ केजरीवाल की तस्वीर है।
तस्वीर में अन्ना की केजरीवाल से तुलना की गयी है और अन्ना को असली तो केजरीवाल को नकली बताया गया है। साथ ही केजरीवाल के बारे में व्यंग भी किये गए हैं। कहा गया है की अन्ना के बाद ये 'आम आदमी' किसको टोपी पहनायेगा। होर्डिंग में कांग्रेसियों ने देश की और तमाम समस्याओं के बारे में लिखा है।
यह पोस्टर इलाहाबाद मे कांग्रेस के एक कार्यकर्ता ने लगाए हैं। इस कार्यकर्ता का कहना है कि केजरीवाल राजनैतिक स्वार्थ के चलते इस तरह के झूठे इल्जाम लगा कर जनता के बीच लोकप्रियता हासिल करना चहाते है।
![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhZlfigbTliuoRFCxnXBJhII_GIf599wNg17HSWMAvI8qaihZxm3YK6ojLzK9yIFLt8GTyp_KNBd9uMhGJ5j_HirClbTXphPYc4S26RJjkbgFErU2HA-flOjz5q4gbDHQois_ovuskKlPen/s400/annavskejriwal.jpg)