बहरहाल, खुर्शीद और उनकी पत्नी ने आरोपों को खारिज कर दिया है। पुलिस ने केजरीवाल और शारीरिक रूप से अक्षम कुछ लोगों सहित अन्य लोगों को रिहा करने की घोषणा की। इन लोगों को प्रदर्शन के दौरान जनपथ से हिरासत में लेने के बाद कल शाम से बवाना में राजीव गांधी स्टेडियम में रखा गया था। दिल्ली पुलिस प्रवक्ता राजन भगत ने बताया, हमने हिरासत से उन्हें रिहा कर दिया है। केजरीवाल के अलावा हिरासत में मनीष सिसोदिया और गोपाल राय को भी लिया गया था।
केजरीवाल ने संप्रग सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है, उठो और इस भ्रष्ट शासन को उखाड़ फेंको। भगत सिंह ने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। सुभाष चंद्र बोस ने अपना जीवन और करियर बलिदान कर दिया। आप क्या करने वाले हैं? उन्होंने कहा, मैं युवाओं से साथ आने और इस अभियान में शामिल होने की अपील करता हूं। आप किसी का समर्थन नहीं कर रहे हैं। आप अपने भविष्य के लिए लड़िये। संसद मार्ग पुलिस थाने से भ्रष्ट शासन का पतन प्रारंभ होगा। संसद मार्ग पुलिस थाना अगला तहरीर स्कवायर होगा।