Please do not forget to confirm after clicking the LIKE button
ramdev kejriwal
योगगुरू बाबा रामदेव ने प्रसिद्ध समाजसेवी अरविंद केजरीवाल को समर्थन देते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ किसी भी कार्रवाई का समर्थन किया जाएगा। रामदेव ने कहा कि देश हित में जो भी आगे आएगा, हिन्दुस्तान को बचाने के लिए जो भी मुहिम चलेगी, उसे हमारा नैतिक समर्थन रहेगा। निरीह लोगों और अशक्तों का पैसा तक खा लिया गया। आरोपी अगर यहां किसी तरह बच भी गए तो ऊपर वाले की अदालत नहीं छोड़ेगी। ३० अत्तूâबर से गुजरात के आलमपुर गांव से उनकी जन जागरण यात्रा शुरू होगी। इसके बाद प्रदेश के चारों दिशाओं में कांग्रेस विरोधी अभियान चलाया जाएगा। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने वेंâद्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद के ट्रस्ट के मामले की जांच राज्य पुलिस के र्आिथक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) को सौंप दी है। यह जानकारी शनिवार को यहां मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दी। यादव ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के हस्ताक्षर सही हैं या गलत इसका पता जांच के बाद ही चलेगा। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती मायावती सरकार के कार्यकाल का यह मामला है।