नई दिल्ली। लोकपाल और कालेधन के खिलाफ योग गुरु बाबा रामदेव और वरिष्ठ समाजसेवी अन्ना हजारे का दिल्ली के संसद मार्ग पर एक साथ एक दिन का सांकेतिक अनशन जारी है। इस दौरान मंच पर ही केजरीवाल और बाबा रामदेव के बीच मतभेद देखने को मिला। टीम अन्ना के अहम सदस्य अरविंद केजरीवाल ने मंच से पीएम समेत दूसरे मंत्रियों पर जमकर हमला किया, लेकिन जैसे ही अरविंद केजरीवाल का भाषण खत्म हुआ बाबा रामदेव माइक के पास पहुंच गए और उन्होंने सबके सामने माइक से ही अरविंद केजरीवाल को नसीहत दे डाली। जबकि केजरीवाल ने कहा है कि उनके और बाबा रामदेव के बीच कोई मतभेद नहीं है।
रामदेव ने केजरीवाल के भाषण पर ऐतराज जताते हुए कहा कि आज के इस कार्यक्रम में तय किया गया था कि किसी का नाम मंच से नहीं लिया जाएगा लेकिन अरविंद केजरीवाल ने लिया है तो इसमें क्या किया जा सकता है। बाबा ने कहा कि अरविंद को अपनी भावनाओं पर काबू रखना चाहिए। इसके बाद खबर आई कि बाबा के बयान से नाराज टीम अन्ना के सदस्य अरविंद केजरीवाल अनशन स्थल छोड़कर चले गए।
लेकिन अरविंद केजरीवाल ने आईबीएन 7 को बताया कि बाबा रामदेव से कोई मतभेद नहीं है। उन्होंने दोनों के बीच मनमुटाव की खबर को गलत बताया। केजरीवाल ने बताया कि उनकी तबियत खराब थी और वो मंच से उठकर चले गए। मंच छोड़ने से पहले उन्होंने योग गुरु बाबा रामदेव और अन्ना हजारे से जाने की इजाजत ली थी। वो सुबह से दवा खाकर अनशन स्थल पर बैठे थे। अरविंद ने बताया कि वो रामदेव की बहुत इज्जत करते हैं। रामदेव एक संत पुरुष हैं। उनकी नसीहत का सम्मान करता हूं।