" "

भ्रष्टाचार के खिलाफ भारत समर्थक

अन्ना, केजरीवाल के बीच बढ़ी दूरी!

नई दिल्ली।। क्या समाजसेवी अन्ना हजारे ने अरविंद केजरीवाल और उनके संगठन इंडिया अंगेस्ट करप्शन से दूरी बनानी शुरू कर दी है? संकेत तो कुछ ऐसे ही मिल रहे हैं। अन्ना ने नया ब्लॉग लिखा है और उसमें उन्होंने भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम से जुड़ने की चाहत रखने वाले लोगों को नया पता दिया है। यह पता रालेगण सिद्धि का है। अब तक उनके आंदोलन का मुख्यालय दिल्ली में था और यह इंडिया अंगेस्ट करप्शन के बैनर तले चल रहा था।


रविवार को समाजसेवी अन्ना हजारे ने अपने ताजा ब्लॉग ''जागो मतदार राजा जागो' परिवर्तन का समय आ गया है" में कहा कि राजनीति लोगों को एक बेहतर भविष्य नहीं देगी। इसे अरविंद केजरीवाल की राजनीतिक पार्टी बनाने की महत्वाकांक्षा के उलट कहा जा सकता है। साथ ही अन्ना ने भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम से जुड़ने की योजना बना रहे लोगों को रालेगण सिद्धि से संपर्क करने को कहा और उन्हें नया पता दिया। अब तक अन्ना की अगुवाई वाले आंदोलन का मुख्यालय दिल्ली में था और यह गैर पंजीकृत संस्था इंडिया अगेंस्ट करप्शन के बैनर तले चल रहा था। आईएसी की कमान केजरीवाल के हाथों में है।


" "