लोकपाल बिल से भ्रष्टाचार खत्म न होने संबंधी बयान देकर पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने नई बहस छेड़ दी है। अन्ना ने बुधवार को कहा कि मैं लोकपाल पर दिए गए कलाम के बयान से सहमत हूं।
लेकिन बच्चों और युवाओं को नैतिक पाठ पढ़ाना एक लंबी अवधि का समाधान है। ऐसे तो भ्रष्टाचार मुक्त समाज बनाने में 22 साल लग जाएंगे। जबकि जन लोकपाल बिल आज की जरूरत है। लोकपाल बिल भ्रष्टों से निपटने में प्राथमिक उपचार की तरह काम करेगा।
दूसरी ओर टीम अन्ना की सदस्य किरण बेदी ने कहा है कि भ्रष्टाचार रोकने के लिए मजबूत और प्रभावी लोकपाल उतना ही जरूरी है जितना शांति के उद्देश्य को पूरा करने के लिए परमाणु ऊर्जा। किरन बेदी ने डॉ. कलाम को संबोधित करते हुए लिखा है कि भ्रष्टाचार की गंभीर बीमारी को दूर करने के लिए लोकपाल जैसी शल्य चिकित्सा जरूरी है। दोषियों को जेल भेजने से लंबे समय तक इस बीमारी पर काबू पाया जा सकता है।
क्या कहा था कलाम ने:
डॉ. कलाम ने मंगलवार को रांची में लोकपाल को निरर्थक बताया था। उन्होंने कहा था कि इससे भ्रष्टाचार खत्म नहीं होगा। लोकपाल सिर्फ जेल भरेगा और हम नहीं चाहते कि लोग जेल जाएं। बच्चों और युवाओं को सुझाव देते हुए उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मिटाने की शुरुआत आपको, हमें, सभी को अपने घर से करना चाहिए।