भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए महाराष्ट्र दौरे पर निकले समाजसेवी अन्ना हजारे के काफिले पर की गई पत्थरबाजी में यूथ कांग्रेस का हाथ है। हजारे के सहायक सुरेश पठारे ने बताया कि महल क्षेत्र में चिटनिस पार्क स्टेडियम के नजदीक कुछ लोगों ने अन्ना के काफिले पर पत्थरबाजी की। बुधवार शाम हुई इस पत्थरबाजी में अन्ना हजारे बाल-बाल बच गए थे।
दूसरी तरफ यूथ कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष विश्वजीत कदम ने अन्ना हजारे के काफिले पर हुए हमले को सही ठहराया है। इस मामले पर पुलिस ने 15 लोगों को हिरासत में ले लिया है। ऐसा भी बताया जा रहा है कि अन्ना हजारे की यात्रा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव राहुल गांधी पर टिप्पणी सहित कुछ पर्चे बांटे गए थे। इसी के बाद रामदासपीठ क्षेत्र के पंचशील सिनेमा पर हजारे का खुलकर विरोध किया गया।