" "

भ्रष्टाचार के खिलाफ भारत समर्थक

05 जून से ‘‘अन्ना सन्देश यात्रा’’

19 जून को लखनऊ में पूरा होगा यात्रा का प्रथम चरण
भ्रष्ट मंत्रियों व दागी विधायकों को किया जाएगा बेनकाब


लखनऊ, 16 मई 2012 (आईपीएन)। इंडिया अगेन्स्ट करप्शन द्वारा आगामी 5 जून से लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जन्म स्थली सिताब दियरा, बलिया से पूरे प्रदेश में ’’अन्ना सन्देश यात्रा’’ का प्रारम्भ किया जा रहा है।


यात्रा चार चरणों में रखी गई है। 5 जून बलिया से प्रारम्भ प्रथम चरण की यात्रा 19 जून को लखनऊ में पूरी होगी।


टीम अन्ना के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य संजय सिंह ने यहां संवाददाता सम्मलेन में कहा कि देश भर में लगातार हो रहे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए केन्द्र सरकार व संसद में पिछले वर्ष 27 अगस्त को सभी राजनैतिक दलों द्वारा सर्वसम्मति से लाये गये प्रस्ताव का पालन न करने व जनलोकपाल कानून न पारित किए जाने के विरोध में यह जन जागरण यात्रा की जा रही है। यात्रा का प्रारम्भ 5 जून 1975 के सम्पूर्ण कं्राति दिवस की याद मेें निर्धारित किया गया है। इस ’’अन्ना सन्देश यात्रा’’ में संसद में 543 में से 163 दागी सांसदों व 34 केन्द्रीय मंत्रियों में 16 भ्रष्ट मंत्रियों व पूरे देश में 4200 विधायको में से 1170 दागी विधायकों को जनता के बीच बेनकाब किया जायेगा। संजय ने यह कहा कि एक तरफ तो भ्रष्टाचारी ए. राजा, कनीमोझी व कलमाणी को जमानत मिल गयी है व दूसरी तरफ संसद में लालू यादव जैसे नेता नागरिक समाज को लगातार अपमानित कर रहे हैं। यही नेता दोबारा भ्रष्टाचार करके चुनाव जीत कर संसद व विधान सभा में आ जाते हैं। ऐसे में संसद की गरिमा बचाने के लिए साफ-सुथरी छवि के लोगों को ससंद में भेजना होगा। 


संजय ने कहा कि इसके लिए जनता में भ्रष्टाचार के खिलाफ जन-जागरण की आवश्यकता है। जिससे ऐसे नेता पुनः चुनाव जीत कर न आ सके और भष्टाचार समाप्त हो सके। संजय ने बताया कि आगामी दो माह में पूरे प्रदेश में इडिया अगेन्स्ट करप्शन में 5 लाख सदस्य बनाये जायेगें व ग्राम ब्लाक, जिला व राज्य स्तर पर कमेटियों का गठन भी किया जायेगा।
" "