" "

भ्रष्टाचार के खिलाफ भारत समर्थक

अन्ना टीम को तोडऩे सौ करोड़ का दांव खेल रही सरकार

इंदौर।टीम अन्ना को तोडऩे के लिए 100 करोड़ रुपए का दांव खेला जा रहा है। यह रुपए हमारी एकता को तोडऩे के लिए लगाए जा रहे हैं। यह रुपए वे लोग लगा रहे हैं, जिनका मजबूत लोकपाल आने से अहित होने वाला है।

यह आरोप प्रेस क्लब में पत्रकारों ने चर्चा के दौरान टीम अन्ना के सदस्य अरविंद केजरीवाल ने लगाए हैं। उन्होंने राष्ट्रपति के सवाल पर कहा कि प्रणव मुखर्जी पर कई दाग लगे हुए हैं। ऐसे में उनका राष्ट्रपति बनना देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने मजबूत लोकपाल लाने के सवाल पर कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियां दंगल कर रही हैं। कोई भी पार्टी मजबूत लोकपाल बने ऐसा नहीं चाहती है।

हम मजबूत लोकपाल व १५ भ्रष्ट मंत्रियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच व इनके खिलाफ फास्टट्रैक कोर्ट में केस चलाए जाने को लेकर २५ जुलाई से जंतर-मंतर में आमरण अनशन करेंगे।

केजरीवाल के साथ आए गोपाल राय ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा की प्रदेश में भ्रष्टाचार जड़ें लगातार मजबूत होती जा रही हैं। इसे लेकर ८ से १५ जुलाई तक प्रदेश के हर संभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ रैली निकाली जाएगी।
" "