" "

भ्रष्टाचार के खिलाफ भारत समर्थक

केजरीवाल को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घेरा

टीम अन्ना के सदस्य अरविन्द केजरीवाल के आने से पूर्व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया, सुबह 9 बजे अरविन्द केजरीवाल जब राजबाड़ा स्थित माँ अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुचे तभी वहाँ खड़े मुठ्ठी भर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल का जमकर विरोध किया, इस बीच अन्ना हजारे समर्थित कार्यकर्ताओं और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में तीखी नोकझोक हुई ! इसी गहमा गाहमी के बीच अन्ना के कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल की सुरक्षा हेतु उन्हें कार में बैठाकर वहाँ से रवाना किया !


पुलिस को जब मामले की सुचना मिली और SSP साईं मनोहर तुरंत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुचे !


कांग्रेस कार्यकर्ता विवेक खंडेलवाल ने उल्टा केजरीवाल के ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप लगते हुए कहा की वे खुद भ्रष्टाचार में लिप्त है और भ्रष्टाचार का विरोध कर रहे है ! कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल पर संसद का आपमान करने का भी आरोप लगाया !
" "