" "

भ्रष्टाचार के खिलाफ भारत समर्थक

टीम अन्ना पर सलमान खुर्शीद का हमला


कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने रविवार को टीम अन्ना पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि वे भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन को निजी अभियान का रूप दे रहे हैं। उन्होंने आगाह किया कि देश उन्हें समय आने पर उचित उत्तर देगा।


उनकी टिप्पणी आज टीम अन्ना की सदस्य किरण बेदी द्वारा कोयला ब्लॉक आवंटन में कथित अनियमितताओं के मामले में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर हमला बोलने के लिए महाभारत का हवाला दिए जाने के बाद आई।
इस बीच, भाजपा ने कैबिनेट मंत्रियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों में जांच की मांग की और कहा कि सिविल सोसायटी तथा सरकार के बीच वाकयुद्ध एकना चाहिए।


इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री वी़ नारायणसामी के कल यह आरोप लगाया था कि राष्ट्र विरोधी तत्वों और विदेशी शक्तियों के समर्थन वाले तत्वों से घिरे हैं। खुर्शीद ने आज कहा कि सिविल सोसायटी के सदस्यों को पहले अपने द्वारा की गई अनियमितताओं से संबंधित सवालों का जवाब देना चाहिए।
" "