" "

भ्रष्टाचार के खिलाफ भारत समर्थक

हर क्षेत्र में पैदा हो एक अन्ना: किरण बेदी

नासिक। टीम अन्ना की सदस्य और पूर्व आइपीएस अधिकारी किरण बेदी ने शुक्रवार को कहा कि भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए हर क्षेत्र में एक अन्ना हजारे पैदा होना चाहिए। जन लोकपाल मुहिम पर बेदी ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों से भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन का नेतृत्व करने के लिए अन्ना हजारे को बुलाया गया है।


भ्रष्टाचार विरोधी प्रदर्शनों में महिलाओं से आगे आने का आह्वान करते हुए बेदी ने कहा कि महिलाओं में स्वाभाविक शक्ति होती है, लेकिन हमारी संस्कृति में उन्हें पीछे धकेल दिया गया है। एक मराठी समाचारपत्र द्वारा शहर के दादासाहब गायकवाड़ हॉल में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करते हुए बेदी ने करवा चौथ पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि समय बदल रहा है, ऐसे में महिलाओं को अपनी बेटियों को सशक्त बनाना चाहिए।
" "