" "

भ्रष्टाचार के खिलाफ भारत समर्थक

रायबरेली पहुंची अन्ना संदेश यात्रा

रायबरेली। इण्डिया अगेंस्ट करप्शन की अगुवाई में लालगंज पहुंची अन्ना संदेश यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। संदेश यात्रा ने नगर भ्रमण कर लेागों को भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का संदेश दिया।

टीम अन्ना के राष्ट्रीय कोर कमटी सदस्य संजय सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार में बैठे 16 भ्रष्ट मंत्रियों और लोक सभा के 162 व रज्च्यसभा के 39 दागी सासदो के रहते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ जन लोकपाल कानून पास नहीं किया जा सकता। एस.आई.टी समिति के गठन होते ही भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी और गुनाहगारों को सजा दिलायी जायेगी। उन्होने कहा कि गुटखा, अण्डरवियर, कैसेट बनाने वाली कम्पनियों को कोयला खदानें भी औने पौने दामों पर आवंटित कर दी गयीं। सीएजी रिपोर्ट के अनुसार 1 लाख 80 हजार करोड़ का घोटाला हुआ है। यदि यह घोटाला न होता तो देश के करोड़ो लोगों को नि:शुल्क सुविधायें मिल सकती थी।

रैली की अगुवाई कर रहे राजेश प्रताप सिंह ने कहा कि यूपीए सरकार लोकपाल बनाने का कोरा वादा करके जनता को धोखा दे रही है। सरकारी लोकपाल को रज्च्यसभा के सेलेक्ट कमेटी के पास भेजकर एक बार फिर लटका दिया है। उन्होने कहा कि देश का दुर्भाग्य है कि किसान खून पसीना बहाकर अनाज पैदा करता है और दाम सरकार तय करती है।

आज लखनऊ पहुंचेगी यात्रा

यात्रा प्रभारी अरविन्द त्रिपाठी ने बताया कि सम्पूर्ण क्रांति के अवसर पर प्रारम्भ हुई अन्ना संदेश यात्रा 28 जिलों में जाकर 20 जून को लखनऊ में समाप्त होगी। 25 जुलाई से जंतर मंतर दिल्ली में अरविन्द केजरीवाल की अगुवाई में विशाल धरना प्रदर्शन किया जायेगा। इस अवसर पर सुप्रिया बाजपेई, निर्मला सिंह, सोनी बाजपेई, ललिता अग्रवाल, प्रो.एस.एनसिंह, सरोज बाजपेई, अनूप अवस्थी, कुलदीप सिंह, बृजेश सक्सेना, आदि प्रमुख रुप से मौजूद रहे। नगर भ्रमण के उपरान्त यात्रा फ तेहपुर प्रस्थान कर गयी।
" "