" "

भ्रष्टाचार के खिलाफ भारत समर्थक

यदि केजरीवाल किसी भ्रष्ट नेता के खिलाफ चुनाव लड़ते हैं, तो वह उनका समर्थन ज़रुर करेंगे: अन्ना


सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने मंगलवार को इंडिया अगेंस्ट करप्शन के कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल का बचाव करने से इनकार कर दिया।

उन्होंने कहना है कि यदि केजरीवाल किसी भ्रष्ट नेता के खिलाफ चुनाव लड़ते हैं, तो वह उनका समर्थन ज़रुर करेंगे।

कुछ समय पहले ही कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने केजरीवाल पर आरोप लगाए थे। इस विषय पर अन्ना से जब पूछा गया कि दिग्विजय ने केजरीवाल पर आरोप लगाए है, उस पर क्या वे केजरिवाल का समर्थन करेंगे। अन्ना ने अपने गांव रालेगण सिद्धि में कहा कि मैं दिग्विजय द्वारा लगाए गए आरोपों पर केजरीवाल का बचाव नहीं करूंगा। लेकिन, अगर वे किसी भ्रष्ट व्यक्ति के खिलाफ चुनाव लड़ते हैं तो मैं उनका समर्थन ज़रुर करूंगा।

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने शनिवार को केजरीवाल के सामने 27 सवाल रखे थे। ये सवाल केजरीवाल से सम्बंधित गैर सरकारी संगठन को मिली विदेशी आर्थिक सहायता और भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी के रूप में सेवा नियमों के कथित उल्लंघन से सम्बंधित थे।

अन्ना ने कहा कि केजरीवाल से कहा गया है कि वह अपने राजनीतिक संगठन में मेरे नाम का इस्तेमाल न करें। अन्ना ने कहा केजरीवाल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेरे पास उनके लिए कोई सलाह नहीं है।

अन्ना ने कहा कि लोकपालबिल के लिए, वे अपने अभियान को फिर से शुरू करने की प्रक्रिया में लगे हुए है। सामाजिक कार्यकर्ता ने कहना है कि हम लोकपाल और जनसमर्थक कानूनों के लिए काम कर रहे हैं और इसके लिए हम सदस्यों के चयन में जुटे हुए हैं।

अन्ना ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पहली बार तारीफ करते हुए कहा कि वे अच्छे व्यक्ति हैं, लेकिन वह रिमोट कंट्रोल से चलते हैं।

" "