" "

भ्रष्टाचार के खिलाफ भारत समर्थक

केजरीवाल को धमकी पर फूंका सलमान खुर्शीद का पुतला


इंडिया अगेंस्ट करप्शन के केजरीवाल पर कांग्रेस के कानून मंत्री सलमान खुर्शीद द्वारा दी धमकी बोले कलम ही नहीं अब लहू से भी काम करूंगा के विरोध स्वरूप इंडिया अगेंस्ट करप्शन के सदस्य बृहस्पतिवार सुबह नगूरां गांव में इक्कठे होकर इंडिया अगेंस्ट करप्शन के सतीस कुमार की अगुवाई में जलूस की शक्ल में नगूरां चौंक पर पहुंचे और जहां पर उन्होंने कानून मंत्री सलमान खुर्शीद का पुतला फूंका।

उन्होंने इस मौके पर कानून मंत्री द्वारा इस्तीफा देने की बात भी कही। मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए इंडिया अगेंस्ट करप्शन के सतीश कुमार ने कहा कि चोरी और ऊपर से सीना जोरी वाली कहावत इन दिनों कांग्रेस के कानून मंत्री सलमान खुर्शीद पर सटीक बैठ रही है।

आज प्रजातंत्र के इस देश में सभी को अपनी बातें कहने का अधिकार है,लेकिन कांग्रेस के सलमान खुर्शीद सवालों से बौखलाए अपनी मर्यादा ही भूल गए हैं। सलमान खुर्शीद के डॉ. जाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट पर विकलांगों के नाम पर लाखों रूपये के गबन का आरोप गलत है तो वह अपने पद से इस्तीफा देकर इस मामले की निष्पक्ष जांच कराएं। कानून मंत्री सवालों से बौखलाए जबाब देने के बजाय केजरीवाल को ही धमकी देने पर तुले हुए हैं।

केजरीवाल को यह बात कहना कि फर्रूखाद तो चले जाएंगे,लेकिन वहां से लौट कर भी दिखाएं वाली भाषा में बात कहना क्या कानून मंत्री को शोभा देता है। कांग्रेस पार्टी द्वारा सलमान खुर्शीद के मामले को दबाने की बजाय उससे इस्तीफा ले लेना चाहिए ताकि जनता के सामने सच्चाई आ सके। खुर्शीद के भ्रष्टाचार के खिलाफ अभी आंदोलन थमा नहीं है।

इसके बाद आइएसी के बैनर तले खुर्शीद को उसके पद हटाने के लिए कांग्रेंस के खिलाफ प्रदर्शन कर उन्हें मंत्रीमंडल से हटाने की मांग करेगें। इस मौके पर युवा संगठन प्रधान मनोज झोरड़ा, नरेद्र सिंह, भूदेव, राजकरण, अनील कुमार, सोनू, आजाद, सतीस आदि मौजूद थे।
" "