" "

भ्रष्टाचार के खिलाफ भारत समर्थक

देश के नेता "डायन" के हाथों की कठपुतली: अनुराग ठाकुर


भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है। उन्‍होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर यूपीए प्रमुख और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अप्रत्‍यक्ष रूप से 'डायन' कह दिया है। अनुराग ठाकुर ने महेश भट्ट, शर्लिन चोपड़ा, सनी लियोन और पूनम पांडे समेत कई लोगों के खिलाफ अभद्र विवादित टिप्पणी की। हालांकि इन बयानों के सामने आने के बाद और विवाद बढऩे के बाद अनुराग ने सफाई देने में देरी नहीं की।

अनुराग ठाकुर ने पोस्ट में लिखा था कि इंडिया और भारत में फर्क यह है कि इंडिया में फिल्म डर्टी पिक्चर को राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जाता है। इंडिया वह है, जहां महेश भट्ट अपनी बेटी के साथ सेक्स करने की बात करता है। शर्लिन चोपड़ा प्लेबॉय मैगजीन के लिए नग्न तस्वीर खिंचवाकर कहती है कि आज मेरे पिता जिंदा होते तो उन्हें मुझ पर गर्व होता। मीडिया पॉर्नस्टार का जन्मदिन मनाता है। पूनम पांडे कपड़े उतारने के बारे में खुलकर बात करती है। इसमें कहा गया कि इंडिया वह जगह है, जहां देश के बड़े नेता एक 'डायन' के हाथों की कठपुतली बने हुए हैं। अखबार के मुताबिक यह बातें उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संदर्भ में कही है । हालांकि बाद में अनुराग ठाकुर ने अपने अकाउंट से इस पोस्ट को हटा दिया है।

कांग्रेस प्रवक्ता संदीप दीक्षित ने ठाकुर की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इससे सिर्फ उनकी ही नहीं, बल्कि बीजेपी और संघ का असली चेहरा सामने आ जाता है। वहीं शकील अहमद ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में अपने पिता की हार देखने के बाद अनुराग ठाकुर बौखला गए हैं। वहीं इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देने से इनकार करते हुए बीजेपी प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को मेरी सलाह है कि वे लोग फेसबुक पर जाकर पोस्ट पढऩे पर ज्यादा समय न बिताएं।

" "