" "

भ्रष्टाचार के खिलाफ भारत समर्थक

शिक्षक भर्ती घोटाले में ओम प्रकाश चौटाला समेत 55 दोषी हिरासत में

नई दिल्ली: हरियाणा के शिक्षक भर्ती घोटाला में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला समेत 55 लोग दोषी पाए गए हैं।  इन 55 दोषियों में उनके बेटे अजय चौटाला का नाम भी है। कोर्ट के फैसले के बाद सभी दोषियों को हिरासत में ले लिया गया है। सजा का ऐलान 22 जनवरी को होगा।

जेबीटी घोटाले में रोहिणी की सीबीआई कोर्ट ने कुल 62 आरोपियों में 55 को दोषी ठहराया है। इनमें से छह की मौत और एक बरी हो चुका है।

1999−2000 के दौरान हरियाणा में तीन हजार से ज्यादा जेबीटी शिक्षकों की कथित गैर-कानूनी भर्ती हुई थी। इससे पूर्व मामले में विशेष सीबीआई जज विनोद कुमार ने 17 दिसंबर को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था और मामले में फैसला 16 जनवरी को सुनाने की बात कही थी।


" "