" "

भ्रष्टाचार के खिलाफ भारत समर्थक

अन्ना हजारे की हिसार में 27 फरवरी को रैली


हिसार: भ्रष्टाचार के खिलाफ देश भर में नई क्रांति पैदा करने वाले सामाजिक कार्यकर्त्ता अन्ना हजारे हिसार में 27 फरवरी को एक रैली को संबोधित करेंगे।

परमाणु विरोधी मोर्चा के संयोजक सुभाष पूनिया ने आज यहां बताया कि मंडल स्तर की इस रैली में शिरकत करने के बाद अन्ना

हजारे दिल्ली लौट जाएंगे। सामाजिक कार्यककर्त्ता अन्ना हजारे दो चरणों में हरियाणा का दौरा कर भ्रष्टाचार के खिलाफ अलख जगाने तथा जनलोकपाल,जल,जमीन, खनिज, पर्यावरण,शिक्षा, बेरोजगारी जैसे अनेकों मुद्दों पर जोश भरने का काम करेंगे।

उन्होंने बताया कि पहले चरण में वह हिसार स्थित पुराना राजकीय कॉलेज मैदान में मंडल स्तरीय रैली को संबोधित करेंगे जिसमें हिसार के अलावा भिवानी, फतेहाबाद, सिरसा और जींद जिले के लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। रैली के अन्य मुख्य वक्ताओं में पूर्व थल सेना अध्यक्ष जरनल वीके सिंह तथा संतोष हेगडे का कार्यक्रम भी तय हो गया है।

" "