" "

भ्रष्टाचार के खिलाफ भारत समर्थक

अन्ना आएंगे हाथरस


हाथरस। जन लोकपाल बिल को संसद में पारित करने के लिए साथ ही राइट टू रिकाल और राइट टू रिजेक्ट को लागू करने के लिए अन्ना हजारे 30 जनवरी को पटना से रैली करेगें जिसकी तैयारी के बारे में रविवार को शहर के माहेश्वरी धर्मशाला में चर्चा की गई।

अन्ना ने वीडियो कांफ्रेसिंग जरिये लोगों को संबोधित किया। अलीगढ़ से आए आरटीआइ कार्यकर्ता विमल खेमानी ने सूचना कि अधिकार कानून के बार में विस्तृत जानकारी दी।

इसके बाद से कोर कमेटी की सदस्य सुनीता गोदरा ने मुंबई से फोन पर कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पटना से शुरू हो रही रैली को सफल बनाने के लिए निष्ठा से काम करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में शाम चार बजे अन्ना हजारे ने रालेगण सिद्धि से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से कार्यकर्ताओं से मुखातिब हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं द्वारा पूछे गए दस सवालों के जबाव दिया। उन्होंने कहा कि जिला कार्यकर्ताओं को एकजुट हो कर तहसील व ब्लॉक स्तर पर समन्वय समिति बनाएं। उन्होंने कहा कि इस समय हमारा लक्ष्य देश को मजबूत लोकपाल प्रदान कराना है। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई में राइट टू रिजेक्ट और राइट टू रिकाल को भी लागू कराना है। संचालन दिवाकर दत्त उपाध्याय ने किया। व्यवस्था महेश चंद्र माहेश्वरी और राम अरोड़ा ने किया। इस मौके कपिल अग्रवाल, राम कुमार गौतम, मनोज अग्रवाल, अमित मेहरा, वासुदेव उपाध्याय ने किया।
" "