" "

भ्रष्टाचार के खिलाफ भारत समर्थक

हनी सिंह के गाने पर झूमकर नाचीं शीला दीक्षित



नयी दिल्‍ली। 'मैं हूं बलात्‍कारी' जैसे अश्‍लील गाने को लेकर सिंगर हनी सिंह विवादों में आ गये हैं। इस गाने के चलते उनपर मुकदमा भी दर्ज हुआ है। हनी सिंह पर आरोप लगा है कि उनके एलबम के गानों में महिलाओं के लिये अश्‍लील शब्‍दों का प्रयोग होता है। दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री शीला दीक्षित ने भी हनी सिंह के गानों को अश्‍लील करार दिया है। मगर अब हम जो आपको बताने जा रहे हैं उसे जानकर आप और भी हैरान हो जायेंगे। इन सब विवादों के बीच एक और वीडियो आ गया है जिसने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। 



वीडियो किसी और का नहीं बल्कि दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री शीला दीक्षित का है जो मंच पर हनी सिंह के हनी सिंह के गाने पर डांस कर रही हैं। यह वीडियो अक्‍टूबर 2012 का है। इस वीडियो में शीला दीक्षित हनी सिंह के साथ मंच पर थिरकती नजर आ रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद से लोग मुख्‍यमंत्री शीला दीक्षित से खासा नाराज हैं। लोगों का कहना है कि शीला दीक्षित एक पढ़ी-लिखी मुख्यमंत्री हैं। 



उन्हें हर चीज की अच्छे से समझ होनी चाहिए। उन्हें कोई भी कदम सोच-समझकर उठाना चाहिए। बहरहाल इस वीडियो को लेकर शीला दीक्षित की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। मालूम हो कि दिल्‍ली में चलती बस में हुए सामूहिक बलात्‍कार के बाद से पूरे देश में माहौल संवेदनशील बना हुआ है। चारों तरफ एक ही बात कही जा रही है कि महिलाओं का सम्मान होना चाहिए। ऐसे समय शीला दीक्षित का यह वीडियो एक नई बहस को जन्म दे सकता है। 
" "