" "

भ्रष्टाचार के खिलाफ भारत समर्थक

बाबा रामदेव की कार पर भोपाल में 150 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया पथराव

रामदेव के काफिले पर गुुरुवार को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पथराव किया। इस घटना में रामदेव को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा लेकिन एक सब इंस्पेक्टर घायल हो गया। माना जा रहा है कि रामदेव द्वारा कांगे्रस महासचिव दिग्विजय सिंह के खिलाफ दिए गए एक बयान पर कांग्रेसी कार्यकर्ता नाराज थे और इसलिए उन्होंने हमला किया।


रामदेव ने इस घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने रिपोर्टरों से कहा, लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। उन्हांेने आरोप लगाया कि कांगे्रस कार्यकर्ताओं ने आज तो गुंडागर्दी की सारी हदें पार कर दीं। इस प्रकार की घटनाओं को अगर नहीं रोका गया तो देश में अराजकता फैल जाएगी। रामदेव ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि दिग्विजय पिछले एक साल से उन्हें ठग करार दे रहे हैं और समुद्र में फेंक देने की बात कह रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हांेने उनका नाम भी नहीं लिया है।
" "