" "

भ्रष्टाचार के खिलाफ भारत समर्थक

ब्रिटिश अखबार ने मनमोहन को बताया सोनिया का पूडल (पालतू कुत्ता )

लंदन.ब्रिटिश अख़बार ने भारत के प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह पर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की है। द इंडिपेंडेंट नाम के ब्रिटिश अखबार ने शिष्टाचार की सीमाओं को लांघते हुए 'मनमोहन सिंह-इंडियाज सेवियर ऑर सोनियाज पूडल' शीर्षक से लेख प्रकाशित किया है।

अंग्रेजी में पूडल शब्द 'कुत्ते की खास नस्ल' के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन इस हेडलाइन पर विवाद की आशंका को देखते हुए अख़बार ने अपने वेब एडिशन से पूडल शब्द हटा दिया है और उसकी जगह 'अंडरअचीवर' शब्द जोड़ दिया है। लेकिन इंटरनेट पर अखबार की पुरानी हेडिंग भी मौजूद है। अखबार ने अपने लेख में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आर्थिक सुधार के जूनुन को खत्म हो चुका बताया है। साथ ही देश के विकास की रफ्तार भी रोक दी।
" "