" "

भ्रष्टाचार के खिलाफ भारत समर्थक

सरकार की शह पर होता है मजदूरों को शोषण : केजरीवाल

अन्ना हजारे टीम की कोर कमेटी के सदस्य वीरवार को बहादुरगढ़ की फेडरल मुगल गोइटजे फैक्टरी के कच्चे कर्मियों की ओर से ठेकेदारी शोषण के खिलाफ चल रही हड़ताल के समर्थन में यहां पहुंचे। टीम अन्ना में अरविंद केजरीवाल के साथ संगीता केजरीवाल, कुमार विश्वास, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह मौजूद रहे।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सरकार के शह पर ही उद्योगपति मजदूरों का शोषण करते हैं। ये शर्मनाक बात है कि आम लोगों को भ्रष्टाचार से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जिस देश का राजा आराम से सोता है व मजदूर सड़कों पर रूलता है, उस देश का वर्तमान सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि यह केवल फेडरल फैक्ट्री के कर्मियों का ही संघर्ष नहीं है बल्कि पूरे देश के कर्मचारियों का संघर्ष है। इसमें हर किसी को शामिल होना होगा। देश को भ्रष्टाचार से बचाने के लिए अपने वर्करों के लिए मरणव्रत पर बैठे जसमेर सिंह व गुलबाग सिंह जैसे देश भगतों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सिस्टम को ठीक करने के लिए दिल्ली को ठीक करना पड़ेगा, क्योंकि 'भ्रष्टाचार की नानी' दिल्ली में बैठी है। इसलिए 25 जुलाई को टीम अन्ना भ्रष्टाचार के खिलाफ अनशन पर बैठ रही है। उस दिन देश का हर एक नागरिक तिरंगा लेकर सड़क पर उतरे ताकि केंद्रं को अपने भ्रष्ट मंत्रियों को हटाना पड़े।

इस मौके पर ललित कुमार, दिलराज सिंह, भूपिंदर सिंह व संघर्ष की रहनुमाई कर रहे लोक लहर दूसरी आजादी के महासचिव रूपिंदर सिंह, पिरमल सिंह संगरूर, सोमा सिंह, मोहन सिंह व करणवीर आदि मौजूद थे।
" "