" "

भ्रष्टाचार के खिलाफ भारत समर्थक

टीम अन्ना ने जंतर मंतर पर पहुंचने का किया आह्वान

ग्राम संवाद यात्रा अभियान के तहत टीम अन्ना ने गुरुवार को जनपद बुलंदशहर के कस्बा स्याना में एक जनसभा के दौरान आगामी 25 जुलाई को दिल्ली के जंतर मंतर पर होने वाले अनशन में अधिक से अधिक लोगों के पहुंचने का आह्वान किया है।

जनसभा में अरविंद केजरीवाल ने लोकपाल विधेयक को देश के लिए एक अच्छा प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, भाजपा, सपा और बसपा सहित सभी राजनैतिक दल भ्रष्टाचार में लिप्त है, जिससे इसके पारित होने में व्यवधान पैदा हो रहा हैं।

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि देश की प्रजातांत्रिक व्यवस्था में अपराधी मनोवत्ति के लोगों का जमावड़ा हो गया हैं। यही कारण है कि 162 सांसदों के विरुद्ध हत्या, अपहरण जैसे संगीन मामले दर्ज हैं। उन्होंने आगामी 25 जुलाई को जंतर मंतर पर आहूत टीम अन्ना के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भारी संख्या में दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया। जनसभा में अरविंद केजरीवाल के साथ मनीष सिसोदिया और कुमार विश्वास ने भी अपने विचार रखते हुए टीम अन्ना द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान को देश एवं जनता के हित में एक महान कदम बताया।
" "