" "

भ्रष्टाचार के खिलाफ भारत समर्थक

अन्ना के आंदोलन को मिलेगा पुरजोर समर्थन‎

अन्ना के आंदोलन को इस बार भी नवयुवक समिति का पुरजोर समर्थन मिलेगा। रविवार को नवयुवक समिति ट्रस्ट में आयोजित बैठक में यह बात कही गई। बैठक में सिविल सोसायटी के संयोजक प्रो. राम पाल नूतन के 25 जुलाई को उद्घोषित आंदोलन पर चर्चा की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए यूनिट गठन के लिए सर्व सम्मति से रणवीर अभिमन्यु को संयोजक बनाया गया। मौके पर ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रमेश कुमार केजड़ीवाल, अशोक भारती, पशुपति कुमार शर्मा, संजीवन ठाकुर, शुभनारायण शर्मा, धर्मदेव विद्यार्थी योगेंद्र सिंह गंभीर, अरुण शुक्ला, सीपी शाही आदि ने सहयोग देने की बात कही।
" "