" "

भ्रष्टाचार के खिलाफ भारत समर्थक

टीम अन्ना के समर्थन में मारुति कामगार यूनियन

गुड़गांव। भ्रष्टाचार के खिलाफ शंखनाद कर चुकी अन्ना टीम के लिए गुड़गांव के निवासी 15 जुलाई को गौशाला मैदान में एकत्र होंगे। मारुति उद्योग कामगार यूनियन के कर्मचारियों ने अन्ना की टीम का समर्थन करते हुए जनसभा में हिस्सा लेने का एलान किया है।

मारुति उद्योग कामगार यूनियन की कार्यकारिणी की बैठक बृहस्पतिवार को हुई। यूनियन के प्रधान कुलदीप जांघू ने बताया कि यूनियन की वर्षगांठ पर 16 जुलाई को कर्मचारी भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन की शपथ लेंगे। कर्मचारी देश से भ्रष्टाचार मिटाने केलिए संकल्प लेकर काम करेंगे। यूनियन समस्त उद्योग जगत के लिए एक मिसाल पेश करेगी। मारुति उद्योग कामगार यूनियन के करीब 2143 कर्मचारी हिस्सा लेंगे। इसके अलावा अन्य यूनियन को भी आमंत्रित किया गया है। इसमें हीरो होंडा, मुंजाल, धारूहेड़ा व मानेसर की कंपनियों की यूनियन को भी आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू किए गए इस महायुद्ध में सभी कर्मचारी यूनियन सहयोग करें। देश को भ्रष्टाचार के दानव से मुक्ति दिलाने के लिए इस जन आंदोलन में हर एक नागरिक की भागेदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि कॉरपोरेट जगत को भी जनलोकपाल के दायरे में लाने की मांग की जाएगी।
" "