" "

भ्रष्टाचार के खिलाफ भारत समर्थक

असम में टीम अन्ना के सदस्य अखिल गोगोई पर कांग्रेसी मंत्री के इशारे से जानलेवा हमला

गुवाहाटी। टीम अन्ना के सदस्य व कृषक मुक्ति संग्राम समिति के नेता अखिल गोगोई पर शुक्रवार को असम के नलबाड़ी जिले के पुन्नी गांव में शुक्रवार अपराह्न में जानलेवा हमला किया गया। वह यहां बाढ़ पीड़ितों की खबर लेने आए थे। आरोप है कि हमलावर युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता थे। अखिल गोगोई ने इस हमले के लिए कृषिमंत्री नीलमणि सेन डेका को जिम्मेदार बताया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावर मोटर साइकिलों से आए थे। उन्होंने आते ही अखिल गोगोई से मारपीट शुरू कर दी। उन्हें मोटर साइकिल की टक्कर भी मारी गई। अखिल के सिर, मुंह, नाक और कमर में गंभीर चोटें आई हैं। हमले के बाद उन्हें नलबाड़ी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बारे में नलबाड़ी थाने में जान से मारने की कोशिश की धारा में नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस हमले के खिलाफ शनिवार को 12 घंटे के नलबाड़ी जिला बंद का आह्वान किया गया है। 
" "