" "

भ्रष्टाचार के खिलाफ भारत समर्थक

'ठीक है' ने उड़वाई मनमोहन की खिल्ली


प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सोमवार को राष्ट्र के नाम संदेश दिया। संदेश अंग्रेजी में था। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी किए गए वीडियो संदेश में डॉ. मनमोहन सिंह अपने संदेश के बाद कहते हैं, 'ठीक है'। संदेश को सुनकर ऐसा लग रहा है जैसे पीएम कैमरामैन से पूछ रहे हों कि संदेश ठीक रिकॉर्ड हुआ है या नहीं। 


पीएमओ की ओर से जारी संदेश के दौरान पीएम देश को संबोधित कर रहे हैं और वहां खड़े किसी कर्मचारी का मोबाइल बैकग्राउंड में बज रहा है। यही नहीं बिना एडिटिंग करे ही वीडियो मीडिया को भेज दिया गया और पीएम के बयान के साथ ठीक है भी प्रसारित हो गया। हालांकि फेसबुक पर डॉ. मनमोहन सिंह के अधिकारिक अकाउंट से वीडियो को एडिट करने के बाद जारी किया गया है। 

इस ठीक है के प्रसारित होने के बाद से ही प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की ट्विटर पर खूब खिल्ली उड़ाई जा रही है। 'ठीक है' ट्विटर पर वर्ल्डवाइड ट्रेंड कर रहा है और लोग तमाम तरह की टिप्पणियां पीएम पर कर रहे हैं। 


पेश हैं कुछ चुनिंदा टिप्पणियां


Damyanti G 
महिलाओं का बलात्कार हो  रहा है, मंत्री भ्रष्टाचार कर रहे हैं, सत्ता पर अपराधी और रेपिस्ट काबिज हो गए हैं, पुलिस प्रदर्शनकारियों पर लाठी चला रही है और मनमोहन सिंह की दुनिया में सब कुछ ठीक है। 

Ram N Kumar ‏
ऑनलाइन प्रोटेस्ट नहीं करते सकते (धारा 66A) और ऑफलाइन प्रोटेस्ट नहीं कर सकते (धारा 144) और अब तो मैं अपनी पसंद के मेट्रो स्टेशन से बाहर भी निकल सकता, यही ठीक है। 


Baba Haramdev
ओबामा- मेरे बास गाड़ी है, बंगला है, वोदका है, यूएसए है, तुम्हारे पास क्या है? मनमोहन सिंह- ठीक है। 

jai 
सरकार ने प्रदर्शनकारियों पर धारा 147,148, 149, 186, 353, 332, 307 और 308 लगाई है। अचंभित हूं। क्या यही ठीक है। 
 
Manish Pajan
बेचारे मनमोहन सिंह ठीक है पूछने के आदी हो गए हैं, पहले बीवी, फिर सोनिया और अब कैमरामैन!
 
parikshit dubey 
दिल्ली कैसी है? यहां रेप है, पुलिस का अत्याचार और पब्लिक की बेबसी है वरना बाकी सब ठीक है। 
 
Akshay Kanitkar
यह देखना रोचक होगा कि जब मनमोहन सिंह से पीएम पद छोड़ने के लिए कहा जाएगा तो क्या तब भी वो कहेंगे- ठीक है। 
 
Malay Lakhani
जब प्रधानमंत्री एक साधारण से स्टेटमेंट के अप्रूवल के लिए कैमरामैन से पूछते हैं, तो वह खुद देश के लिए कड़े फैसले कैसे ले पाएंगे?
 
 
Rima Kallingal
मुझे लगता है कि सरकार लोगों का मूड हल्का करने के लिए एक जोकर के बाद दूसरा जोकर भेज रही है। पहले एचएम, फिर पीएम!!!
 
" "